फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister's reply regarding Pakistan, said- India keeps a close watch on the treatment of minorities

Jaishankar: पाकिस्तान को लेकर विदेश मंत्री का जवाब, कहा- अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर भारत रखता है कड़ी नजर

Fri, 28 Mar 2025 01:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 28 Mar 2025 01:53 PM IST
सार

लोकसभा में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध और अत्याचार को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले व्यवहार पर बहुत बारीकी से नजर रखते हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाते हैं। 

विज्ञापन
Foreign Minister's reply regarding Pakistan, said- India keeps a close watch on the treatment of minorities
लोकसभा में जवाब देते विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा में शुक्रवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को लेकर जवाब दिया। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर भारत बारीकी से नजर रखता है। साथ ही इसे समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाता रहता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध और अत्याचार को लेकर पूछे गए प्रश्न का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जवाब दिया। उन्होंने फरवरी में पाकिस्तान में हुए अत्याचार के 10 मामलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैं माननीय सदस्य की भावनाओं के प्रति सहानुभूति रखता हूं। इस प्रश्न के दो भाग हैं। पहला कि क्या हम पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अपराध और अत्याचारों पर नजर रखते हैं और दूसरा किया हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके बारे में क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में एफआईआर की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को अपरिपक्व करार दिया

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले व्यवहार पर बहुत बारीकी से नजर रखते हैं। फरवरी 2025 में हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचार के 10 मामले और सिख समुदाय से संबंधित तीन घटनाएं हुईं। ईसाई समुदाय से संबंधित एक मामला था। एक ईसाई व्यक्ति पर पाकिस्तान में ईशनिंदा का आरोप लगा था।


जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान में सिख समुदाय से जुड़ी तीन घटनाएं हुईं। एक मामले में सिख परिवार पर हमला किया गया। दूसरे मामले में पुराने गुरुद्वारे को फिर खोलने पर सिख परिवार को धमकाया गया। अहमदिया समुदाय से संबंधित दो मामले थे। इसमें एक मामले में मस्जिद को सील कर दिया गया था। दूसरे मामले में 40 कब्रों को अलग किया गया था। 

ये भी पढ़ें: राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर सपा सांसद के बयान पर बवाल, रामजी सुमन और खरगे की माफी पर अड़ी BJP

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत इन मामलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाता है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां मानवाधिकारों का हनन, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और लोकतांत्रिक मूल्यों का व्यवस्थित क्षरण राज्य की नीतियां हैं, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित आतंकवादियों को पनाह देती है। ऐसे में पाकिस्तान किसी को भी उपदेश देने की स्थिति में नहीं है। इसके बजाय पाकिस्तान को अपने लोगों को वास्तविक शासन और न्याय देने पर ध्यान देना चाहिए। 

इंदिरा गांधी भी ऐसा नहीं कर पाईं थीं: जयशंकर
विदेश मंत्री से पूछा गया कि क्या भारत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पाकिस्तान के खिलाफ रुख की तर्ज पर कठोर कार्रवाई की योजना बना रहा है। इस पर जयशंकर ने कहा कि नई दिल्ली को अपनी स्थिति को अच्छी तरह से ज्ञात है, लेकिन एक सरकार और एक देश के रूप में हम पड़ोसी की कट्टर मानसिकता को नहीं बदल सकते। यहां तक कि इंदिरा गांधी भी ऐसा नहीं कर सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed