फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister s jaishankar nepal visit India-Nepal Joint Commission meeting

Nepal: दो दिवसीय दौरे के लिए काठमांडू पहुंचे जयशंकर, भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक में हुए शामिल

Thu, 04 Jan 2024 01:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 04 Jan 2024 01:28 PM IST
सार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे के लिए आज काठमांडू पहुंच चुके हैं। नेपाल के राष्अट्बरपति से मिलने के बाद जयशंकर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
Foreign Minister s jaishankar nepal visit India-Nepal Joint Commission meeting
S Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर नेपाल के दो दिवसीय दौरे के लिए आज काठमांडू पहुंच चुके हैं। काठमांडू एयरपोर्ट पर नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने उनका स्वागत किया। जयशंकर काठमांडू पहुंचकर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से मुलाकात करने के बाद भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन


नेपाल पहुंचकर जयशंकर ने कहा- नमस्ते काठमांडू
जयशंकर की यह इस साल की पहली विदेश यात्रा है। नेपाल दौरे पर जयशंकर ने कहा कि वह इन दो दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बहुत उत्सुक है। उनके नेपाल पहुंचते ही वहां के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
विज्ञापन

#WATCH | External Affairs Minister Dr S. Jaishankar arrives in Nepal's Kathmandu to co-chair the 7th meeting of the India-Nepal Joint Commission pic.twitter.com/xu12B84ARw

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 4, 2024
 
नेपाल पहुंचकर जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा, 'नमस्ते काठमांडू, 2024 की अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए नेपाल आकर बहुत खुश हूं। अगले दो दिनों में होने वाले कार्यक्रमों का इंतजार कर रहा हूं।'

नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद अपने समकक्ष जयशंकर और उनके साथ आए प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा, 'हम दो समझौतों पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं और तीन क्रॉस बॉर्डर ट्रांसमिशन लाइंस का उद्घाटन करेंगे।'



कई मुद्दों पर होगी चर्चा 
नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों नेता नेपाल-भारत संयुक्त आयोग में अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमृत बहादुर राय ने बताया कि इस बैठक के दौरान ऊर्जा, व्यापार, बुनियादी ढांचे का विकास, बढ़ते व्यापार घाटे पर नेपाल की चिंता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की स्थापना 1987 में की गई थी। यह दोनों पक्षों को द्विपक्षीय साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। नेपाल विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed