{"_id":"60e757758ebc3e9eae7e9c05","slug":"foreign-minister-s-jaishankar-is-on-two-days-visit-of-georgia","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी दौरा: एस जयशंकर आज से जॉर्जिया की दो दिवसीय यात्रा पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेशी दौरा: एस जयशंकर आज से जॉर्जिया की दो दिवसीय यात्रा पर
Fri, 09 Jul 2021 05:08 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:08 AM IST
सार
मंत्रालय ने मुताबिक जयशंकर, जॉर्जिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डेविड जलकलियानी के आमंत्रण पर नौ और 10 जुलाई को जॉर्जिया की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को जॉर्जिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे और इस दौरान वह वहां अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विविध पक्षों तथा क्षेत्रीय और वैश्विक हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि किसी भारतीय विदेश मंत्री की स्वतंत्र जॉर्जिया की यह पहली यात्रा होगी। मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर, जॉर्जिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डेविड जलकलियानी के आमंत्रण पर नौ और 10 जुलाई को जॉर्जिया की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान वह अपने समकक्ष के साथ बैठक में द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विविध पक्षों पर बातचीत होगी तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।
विज्ञापन