{"_id":"62023cf9fa61964002170caf","slug":"foreign-minister-of-republic-of-korea-chung-eui-yong-called-s-jaishankar-and-regretted-over-social-media-post-about-kashmir-by-hyundai-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hyundai Pakistan: कोरियाई विदेश मंत्री ने जयशंकर से की बात, विवादित पोस्ट को लेकर खेद व्यक्त किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hyundai Pakistan: कोरियाई विदेश मंत्री ने जयशंकर से की बात, विवादित पोस्ट को लेकर खेद व्यक्त किया
Tue, 08 Feb 2022 03:20 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 08 Feb 2022 03:20 PM IST
सार
पाकिस्तान में ह्यूंदै के एक कंपनी डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से की गई एक ट्विटर पोस्ट का कड़ा विरोध हो रहा है जिसमें 'कश्मीर में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष' का जिक्र किया गया था। इसे लेकर भारत ने कोरिया के राजदूत को भी तलब कर लिया।
विज्ञापन
Representative Image
- फोटो : Pixabay
विस्तार
ह्यूंदै पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट से कश्मीर को लेकर की गई पोस्ट पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने कोरिया गणतंत्र के राजदूत को पेश होने के लिए कहा था। केंद्र सरकार ने उनसे ह्यूंदै पाकिस्तान की अस्वीकार्य सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। इस बात पर जोर दिया गया है कि यह मामला भारत की क्षेत्रीय अखंडता से संबंधित है, जिस पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार की सुबह कोरिया गणतंत्र के विदेश मंत्री चुंग युआई योंग ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की। इस दौरान अन्य मुद्दों पर चर्चा के साथ कोरियाई विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भारत की सरकार और यहां के लोगों के प्रति किए गए अपराध पर खेद भी व्यक्त किया। बता दें कि ह्यूंदै दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी है। ह्यूंदै पाकिस्तान की विवादित पोस्ट से भारत नाराज है।
विज्ञापन
भारत ने कोरिया के राजदूत को किया तलब, नाराजगी जाहिर की
उधर इस मामले में भारत ने दक्षिण कोरिया के राजदूत को तलब कर जवाब नाराजगी जाहिर की। विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, सरकार ने ह्युंडई की पाकिस्तान फ्रेंचाइजी की तरफ से किए गए ट्वीट को अस्वीकार्य बताया। इसके अलावा सरकार ने यह भी साफ कर दिया कि भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर वह किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने कंपनी से उम्मीद की थी कि वह मामले में सख्ती बरतेगा और मुद्दे को सुलझाएगा।
विज्ञापन