फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Minister Dr S Jaishankar says Our world is in the middle of a real transformation

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- हमारी दुनिया वास्तविक परिवर्तन से गुजर रही है

Mon, 02 Mar 2020 10:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Mar 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Foreign Minister Dr S Jaishankar says Our world is in the middle of a real transformation
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारी दुनिया वास्तविक परिवर्तन के बीच से गुजर रही है। हम राष्ट्रवादी अमेरिका, उभरते हुए चीन, विभाजित यूरोप, फिर से उभरते हुए रूस, एक सामान्य जापान, एक असुरक्षित आसियान और पहले से ज्यादा परेशान मध्य पूर्व को समाहित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ हमारे एकांगी अभियान ने इस मुद्दे को जी20 सहित प्रमुख विश्व मंचों का तेजी से ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन

 
अमेरिका-तालिबान के शांति समझौते को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, 'मैं लोगों को याद दिलाऊंगा कि यह 2000-2001 का अफगानिस्तान नहीं है, तब से कई चीजें हुई हैं। अमेरिका और पश्चिम को हमारा संदेश है कि यह वैश्विक हित में है कि पिछले 18 वर्षों की उपलब्धियों को सुरक्षित, संरक्षित रखा जाए और उसे खतरे में न डाला जाए। मेरी समझ से अब वास्तविक बातचीत शुरू होगी और फिर हमें उन धारणाओं को देखना होगा जो हमारे पास थीं, विभिन्न खिलाड़ी कितने सामंजस्यपूर्ण हैं और उनकी मांगें क्या हैं। देखना होगा कि क्या तालिबान लोकतांत्रिक व्यवस्था में शामिल होता है या लोकतांत्रिक व्यवस्था तालिबान में समायोजित होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों ने वैश्विक संवाद में योगदान देने और अंतरराष्ट्रीय परिणामों पर फर्क करने के लिए एक बढ़ती भारतीय क्षमता का प्रदर्शन किया है। हमने ऐसे समय में कनेक्टिविटी डिबेट को आकार दिया है जब दुनिया उलझन में थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed