फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan has suspended all intelligence and defence cooperation with US, America denies it

अमेरिका की फटकार से बौखलाया पाकिस्तान, खुफिया और रक्षा सहयोग किये खत्म

Wed, 10 Jan 2018 11:51 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
Pakistan has suspended all intelligence and defence cooperation with US, America denies it
Shahid-Trump

अमेरिका द्वारा 2 बिलियन डॉलर की मदद को रोकने पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि पाक ने यूएस के साथ सभी तरह के खुफिया और रक्षा सहयोग को खत्म कर दिया है। द न्यूज इंटरनेशनल ने इस खबर की जानकारी दी। 

विज्ञापन


हालांकि वाइस ऑफ अमेरिका से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में यूएस एंबेसी ने पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने मंगलवार को कहा कि यह पाकिस्तान के लिए चिंता का समय है क्योंकि अमेरिका ने उन पर आरोप लगाया है कि पाकिस्तान अफगानिस्तान से चलने वाले आतंकी संगठनों का संरक्षण कर रहा है और उन्हें सुरक्षित जगह मुहैया करवा रहा है।
विज्ञापन


खान ने इस्लामाबाद में इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रेटजिक स्टडीज में कहा कि हमने यूएस के साथ इंटेलीजेंस और डिफेंस कॉपरेशन्स को खत्म कर दिया है। यूएस की ओर से रोकी जाने वाली मदद का पाकिस्तान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और इसका कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों के बाद यूएस से स्थिर बातचीत संभव नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान पर सवाल उठाने से पहले गैरसरकारी क्षेत्र पर डील करने की जरूरत है। खान ने यह नहीं बताया कि उन्होंने यूएस से इस संबंध में बात की है। वहीं इस्लामाबाद में यूएस एंबेसी के प्रवक्ता रिचर्ड स्नेलसाइर ने कहा कि इस मामले में हमारी किसी भी तरह की आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।


पढ़ें: भारत में विकास की अपार क्षमता, 2018 में 7.3% ग्रोथ रेट का अनुमान: वर्ल्ड बैंक 

अमेरिकी अधिकारी स्टीवन ने कहा कि हम चाहते हैं कि पाकिस्तान सामने आये और आतंकवाद पर जवाब दे। उन्होंने कहा कि यूएस ने पाक को दी जाने वाली सहायता को केवल सस्पेंड किया है, यह अंतिम फैसला नहीं है।  उन्होंने कहा कि हमे आशा है कि भविष्य में पाकिस्तान साथ मिलकर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed