फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For the first time, six women officers have cleared the Defence Services Staff College exams

Indian Army: छह महिला अधिकारियों ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज परीक्षा पास की, पहली बार हुआ ऐसा

Fri, 18 Nov 2022 09:29 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 18 Nov 2022 09:29 AM IST
सार

भारतीय सेना के अधिकारी ने जानकारी दी कि एक महिला अधिकारी ने अपने पति के साथ परीक्षा पास की है जो एक सेना अधिकारी भी हैं।

विज्ञापन
For the first time, six women officers have cleared the Defence Services Staff College exams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहली बार छह महिला अधिकारियों ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) की परीक्षा पास की है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक महिला अधिकारी ने अपने पति के साथ परीक्षा पास की है जो एक सेना अधिकारी भी हैं। इनमें से दो महिला अधिकारी सैन्य खुफिया कोर से हैं। भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार महिला अधिकारियों को प्रतिष्ठित डीएसएससी में प्रवेश मिला है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि पहली बार छह महिला अधिकारियों ने प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) और डिफेंस सर्विसेज टेक्निकल स्टाफ कोर्स (डीएसटीएससी) परीक्षा पास की है। यह परीक्षा हर साल सितंबर में आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार अधिकारी तीनों सेवाओं के अपने पुरुष समकक्षों के साथ तमिलनाडु के वेलिंगटन में स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में एक साल का कोर्स करेंगे। शेष दो महिला अधिकारियों में से एक डिफेंस सर्विसेज टेक्निकल स्टाफ कोर्स की आरक्षित सूची में है और दूसरी को प्रशासन और रसद प्रबंधन कोर्स (एएलएमसी) / इंटेलिजेंस स्टाफ कोर्स (आईएससी) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन


महिला अधिकारियों को स्टाफ नियुक्तियों के परिचालन, सैन्य खुफिया, परिचालन रसद और प्रशासनिक पहलुओं के लिए प्रशिक्षण और दिशानिर्देश प्रदान किया जाएगा। सेना ने अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना के 1,500 से अधिक अधिकारी डीएसएससी/डीएसटीएससी प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। इस साल पहली बार सेना की 22 महिला अधिकारियों (आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी एयर डिफेंस, आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स, कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स, कॉर्प्स ऑफ इंटेलिजेंस, कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स और कॉर्प्स ऑफ ईएमई में से) को संबंधित शस्त्रों और सेवाओं में स्थायी कमीशन प्रदान किया गया, ये सभी परीक्षा में शामिल हुए। अधिकारी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद योग्यता के आधार पर कोर्स में भाग लेने के लिए नामांकित होते हैं जिसमें सेवा प्रोफाइल और अनुशासन भी शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना द्वारा आयोजित यह एकमात्र कोर्स है जिसके लिए अधिकारियों को सभी छह पेपर्स पूरे करने और पास करने होते हैं। इनमें टैक्टिक्स, ला एंड मिलिट्री हिस्ट्री के पेपर शामिल हैं। हायर कमांड, हायर डिफेंस मैनेजमेंट और नेशनल डिफेंस कॉलेज जैसे अन्य कोर्स नामांकन पर आधारित होते हैं। डीएसएससी कोर्स पूरा करने के बाद अधिकारी सेना में अहम पदों पर नियुक्तियों के साथ-साथ विदेशी तैनातियों के लिए योग्य हो जाते हैं।

तमिलनाडु: पासिंग आउट परेड का वीडियो
तांबरम वायुसेना स्टेशन पर विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के वायु योद्धाओं की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed