{"_id":"5ef408558ebc3e42ae3d38c6","slug":"for-the-benefit-of-home-buyers-the-government-extended-the-duration-of-the-housing-project-by-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर खरीदारों के हितों के लिए सरकार ने हाउसिंग प्रोजेक्ट की अवधि छह महीने बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घर खरीदारों के हितों के लिए सरकार ने हाउसिंग प्रोजेक्ट की अवधि छह महीने बढ़ाई
Thu, 25 Jun 2020 07:43 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 07:43 AM IST
विज्ञापन
हाउसिंग सोसाइटी
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक याचिका के जवाब में कहा, सरकार ने घर खरीदारों के हितों की रक्षा करते हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट पूरा करने की समयसीमा को छह महीने बढ़ा दिया है ताकि उन्हें फ्लैट की डिलीवरी मिल सके। एनजीओ समाचार फाउंडेशन के निदेशक बीएन कुमार की याचिका के जवाब में पीएमओ ने कहा, कोरोना महामारी के कारण रियल स्टेट प्रोजेक्ट का काम रुक गया है।
वहीं, प्रवासी मजदूरों के पलायन और मैटेरियल की आपूर्ति प्रभावित होने का असर निर्माण कार्य पर पड़ा है। मजदूरों के अक्टूबर-नवंबर में त्योहारों से पहले लौटने की संभावना कम है। इस परिस्थिति में इन प्रोजेक्ट का काम पूरी तरह रफ्तार पकड़ने में समय लगेगा। लिहाजा इन प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा को छह महीने बढ़ाया गया है ताकि देर से सही लेकिन खरीदारों को फ्लैट मिल सके।