सेना में आधुनिकता जरूरी, देश में बने हथियारों का हो इस्तेमाल: बिपिन रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में हथियारों के आधुनिकीकरण को लेकर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भारतीय सेना में आधुनिकता बेहद जरूरी है। लेकिन, ये भी जरूरी है कि जंग में उन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जो देश में बने हो।
उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में उन देशों की लिस्ट में आता है, जिसे अपने बनाए हथियारों से ही जंग में उतरना चाहिए।
पढ़ें: 32 साल पहले जो इतिहास रचा था, भारतीय सेना उसे फिर दोहराएगी, जानिए क्या?
समय आ गया है कि आने वाले दिनों में अगर जंग होती है तो हम हमारे बनाए मॉर्डन हथियारों के साथ मैदान में उतरें। बिपिन रावत ने यह भी कहा कि हमें अब आयात से दूर जाना है। भविष्य में युद्ध बहुत कठिन परिस्थितियों में होंगे, हमें इसके लिए तैयार रहना है।
We would like to gradually move away from imports (in defense technology) because for a nation like ours, the time has come to ensure that we fight the next war with home made solutions: Army Chief General Bipin Rawat at Army Technology Seminar in Delhi pic.twitter.com/ajpYbrqWCh
— ANI (@ANI) January 8, 2018
अरुणाचल प्रदेश में सीमा विवाद पर रावत ने कहा कि ये मुद्दा सुलझ गया है और इसके बाद हमने बैठक भी की है।
It has been sorted out & we have had our Border Personnel Meeting after that: Army Chief General Bipin Rawat on face-off with China in Arunchal Pradesh pic.twitter.com/KCGRfQ4Kfn
— ANI (@ANI) January 8, 2018