{"_id":"5a95da674f1c1b8e238bb310","slug":"for-development-it-is-necessary-to-win-every-election-says-cm-yogi-adityanath-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में CM योगी बोले- विकास के लिए हर चुनाव में जीत मिलना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखपुर में CM योगी बोले- विकास के लिए हर चुनाव में जीत मिलना जरूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Wed, 28 Feb 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : फाइल फोटो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला के लिए वोट मांगा और जनता से बड़े वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जितवाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का काम आगे बढ़ता रहे, इसके लिए हर चुनाव में जीत मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन पहली बार केंद्र और यूपी में काम करने वाली सरकार बनी है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्त्रिस्यान्वयन बेहतर तरीके से किया जा रहा है। मंच लगाकर कृषि ऋण माफी और आवास के प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। कंबल वितरण और सामूहिक विवाह की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।
विज्ञापन
उद्योग का प्रमुख केंद्र होगा सहजनवां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि सहजनवां उद्योग का प्रमुख केंद्र होगा। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का दफ्तर काम कर रहा है। 1465 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बन चुकी है। सहजनवां के आसपास से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस निकल रहा है। इससे नई औद्योगिक इकाइयों के स्थापना की संभावना बढ़ेगी। हाईवे को फोरलेन सड़क से जोड़ा जा रहा है। एलईडी की हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विधायक शीतल पांडेय की पहल पर गांव में पॉलिटेक्निक की नींव रखी गई है। भाजपा ने कार्यकर्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे उपेंद्र दत्त शुक्ला को टिकट दिया है। बूथ, सेक्टर स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनता के बीच में जाएं। केंद्र, यूपी सरकार की उपलब्धियां बताकर वोट मांगें। कोई भी प्रत्याशी 15 दिन में 19 लाख से ज्यादा मतदाताओं के पास नहीं पहुंच सकता है। यह काम भाजपा के अनुशासनिक और संगठित कार्यकर्ताओं को ही करना है।
बेहतर कानून व्यवस्था से आकर्षित हुए निवेशक
वीर बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज पीपीगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था अब पटरी पर है। इसका उदाहरण उद्यमियों का यूपी में निवेश करना है। अब तक चार लाख 29 हजार करोड़ रुपये एमओयू हुए हैं। निवेश हुए तो रोजगार की संभावना बढ़ेगी। अगले कुछ सालों में 40 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। यूपी में अब बहन, बेटियां सुरक्षित हैं। पुलिस अपना काम ईमानदारी से कर रही है। जो अपराधी पिछली सरकारों मेंखुलेआम घूमते थे, वे अब जेलों में रहना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री ने कैंपियरगंज की जनता का आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद कैंपियरगंज आ चुके हैं। वर्षों से बन रहा महेसरा पुल शुरू हो गया। तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली दी जा रही है। विधायक फतेहबहादुर सिंह क्षेत्र के विकास कार्यों में लगे रहते हैं। इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला को बड़े अंतर से जीत मिलना चाहिए। इस क्षेत्र की जनता ने पांच बार सांसद बनाया है।
गांव, गरीब और किसान का कल्याण जारी रहेगा
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव पर दुनिया की निगाह है। इसके नतीजे विकास और सुशासन की राजनीति को आगे बढ़ाएंगे। बूथ प्रबंधन की जिम्मेदारी हर कार्यकर्ता की है। वह खुद को लोकसभा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला मानें और घर-घर जाकर वोट मांगें। भाजपा सरकार का एजेंडा करप्शन और क्त्रसइम के प्रति बड़ा साफ है। इससे खिलवाड़ की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। गांव, गरीब और किसान का कल्याण होगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का जिक्त्रस भी किया।
विधायक विपिन सिंह की पहल पर हार्वर्ड बंधे को चौड़ा कराया जाएगा। मलौनी बंधा के चौड़ीकरण पर भी सहमति बन चुकी है। रेग्युलेटर का शिलान्यास किया जा चुका है। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। फसलें सुरक्षित रहेंगी। हर गरीब के चेहरे पर खुशी दिखे, इसीलिए निशुल्क कोचिंग, सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई है।