फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   :Food safety violations at Seven Seas Hospitality; FSSAI suspends license.

सड़ी सब्जियां, खराब खाना और कॉकरोच: सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी ने किया खाद्य सुरक्षा का उल्लंघन, लाइसेंस सस्पेंड

Wed, 30 Sep 2026 01:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:10 PM IST
सार

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन पर सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। जांच में सड़ी सब्जियां, , तेल, गंदगी, पानी का रिसाव, कॉकरोच और मक्खियां मिलीं। 

विज्ञापन
:Food safety violations at Seven Seas Hospitality; FSSAI suspends license.
एफएसएसएआई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने बुधवार को सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एफएसएसएआई ने कंपनी का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


एफएसएसएआई ने क्या कहा? 
एक बयान में कहा कि यह कार्रवाई जांच के दौरान फ़ूड सेफ्टी नियमों के गंभीर उल्लंघन का पता चलने पर की गई है। कंपनी से कहा गया है कि सस्पेंशन की अवधि के दौरान वह खाने-पीने से जुड़ी सभी बिजनेस गतिविधियां बंद रखे। एफएसएसएआई का कहना है कि उसका फोकस नियमों का पालन, साफ-सफाई और सुरक्षित फूड प्रैक्टिस सुनिश्चित करने पर है।
विज्ञापन


फूड रेगुलेटर ने जांच में क्या पाया? 
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, फूड रेगुलेटर ने बताया कि जांच के दौरान साफ-सफाई और हाइजीन की कमी देखी गई, जिसमें पानी जमा होना, बदबू, गंदगी और खाना बनाने वाली जगहों की ठीक से सफाई न होना शामिल था। टमाटर, पपीते, गुड़ और काजू में फफूंद लगी हुई थी, शिमला मिर्च सड़ी हुई थी और खाना पकाने का तेल काला पड़कर खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांस और शाकाहारी भोजन अलग नहीं रखा गया था
अधिकारी ने बताया कि खाद्य भंडारण में गंभीर कमियां पाई गईं। निरीक्षण में पता चला कि मांस और शाकाहारी भोजन को अलग-अलग नहीं रखा गया था, मांस को ठीक से स्टोर नहीं किया गया था। इसके साथ ही कोल्ड स्टोरेज यूनिट में खाद्य पदार्थों पर पानी की बूंदें टपक रही थीं।

इसी तरह, बुनियादी ढांचे और कीट नियंत्रण में भी बड़ी कमियां पाई गईं, जिनमें रेफ्रिजरेटर से लीकेज, बर्फ का जमना, प्लास्टर का गिरना, कोल्ड स्टोरेज की कमी, खराब वेंटिलेशन और कॉकरोच और मक्खियों मिली है। इसके साथ ही साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखने और पानी की जांच से संबंधित मानदंडों का भी उल्लंघन किया गया।


एफएसएसएआई ने क्या निर्देश दिए? 
एजेंसी ने बताया कि लगभग 74 किलोग्राम खराब खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कंपनी का अनुपालन स्कोर (compliance score) केवल 30% था, जिसे नियमों का पालन न करने वाला माना जाता है। नतीजतन एफएसएसएआई को लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान खाद्य-संबंधी सभी व्यावसायिक गतिविधियों को रोकने का निर्देश दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed