{"_id":"5784b31f4f1c1b0e7913df09","slug":"food-delivery-boy-seeks-sex-from-customer-after-order-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने ऑर्डर लौटाया, तो डिलिवरी बॉय ने रखी संबंध बनाने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला ने ऑर्डर लौटाया, तो डिलिवरी बॉय ने रखी संबंध बनाने की मांग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Jul 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु में एक फूड डिलिवरी बॉय ने ऑर्डर वापस करने पर फोन पर अजीब सी डिमांड कर डाली। इतना ही नहीं, उसने मांग पूरी न होने पर महिला को सबक सिखाने की धमकी भी दी। डिलिवरी बॉय की हरकतें यहीं नहीं रुकीं, उसने महिला को कॉल गर्ल बताते हुए व्हाट्सएप पर उसका नंबर भी शेयर कर दिया, जिसके बाद रातभर में महिला के पास सैकड़ों पुरुषों के फोन आए। पुलिस ने आरोपी डिलिवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला बेंगलुरु के जेपी नगर थाने का है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता रागिनी (बदला हुआ नाम) ने फूडपांडा ऐप के जरिए मैकडोनाल्ड्स से खाना ऑर्डर किया था। रात करीब 10 बजे डिलिवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा, लेकिन रागिनी ने ऑर्डर वापस कर दिया, जिस पर डिलिवरी बॉय रागिनी को घूरने लगा, उस पर भद्दे कॉमेंट्स किए और वहां से चला गया।

फोन करने वाले पूछ रहे थे, एक रात का कितना है चार्ज
घटना के आधे घंटे के बाद ही रागिनी के पास डिलिवरी बॉय का फोन आया और वह उससे संबंध बनाने की मांग करने लगा। जब रागिनी उस पर चिल्लाई तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद लड़के ने महिला को कॉर्ल गर्ल बताते हुए उसका नंबर व्हॉटसएप पर डाल दिया।
रागिनी के पास अगले आधे घंटे में 14 अलग-अलग नंबरों से फोन आ चुके थे, जिसके बाद उसने पुलिस के इस मामले की जानकारी दी। फोन करने वाले उससे एक रात का चार्ज पूछ रहे थे और उससे संबंध बनाने की बात कर रहे थे।
रागिनी के पास अगले आधे घंटे में 14 अलग-अलग नंबरों से फोन आ चुके थे, जिसके बाद उसने पुलिस के इस मामले की जानकारी दी। फोन करने वाले उससे एक रात का चार्ज पूछ रहे थे और उससे संबंध बनाने की बात कर रहे थे।
पीड़िता नहीं दे रही थी खाने के पैसे
डीसीपी एसडी शरणप्पा के मुताबिक, डिलिवरी बॉय और पीड़िता के बीच ऑर्डर को लेकर बहस हुई थी, पीड़िता को खाना पसंद नहीं आया था और वह उसे वापस ले जाने की बात कर रही थी और खाने के पैसे भी नहीं दे रही थी। खुला हुआ खाना ले जाना भी संभव नहीं था, इसलिए आरोपी श्रेयस खाने का पार्सल वहीं छोड़कर चला गया और बाद में उसने पीड़िता का नंबर व्हाट्सएप पर कॉल गर्ल के नाम से डाल दिया।
पुलिस ने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जल्द ही जिन लोगों ने रागिनी को फोन किया था उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
पुलिस ने कहा कि हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जल्द ही जिन लोगों ने रागिनी को फोन किया था उन्हें भी पकड़ा जाएगा।