लालू को सजा, तेजस्वी बोले- BJP ने फंसाया, जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू यादव को साढ़े तीन साल की सजा पर बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जमानत के लिए हाईकोर्ट में जाएंगे। पटना में पार्टी की बैठक के बाद लालू के बेटे तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि लालू को साजिश के तहत और झूठे मुकदमों में फंसाया गया है लेकिन हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं।
The judiciary performed its duty. We will go to the High Court after studying the sentence and apply for a bail: Tejashwi Yadav, RJD on #FodderScam pic.twitter.com/17zxjyTQ2d
— ANI (@ANI) January 6, 2018विज्ञापन
पार्टी के भविष्य को लेकर तेजस्वी ने कहा कि 'हमारी पार्टी ने एकजुटता के साथ संघर्ष किया है आगे भी करते रहेंगे। आज कुछ लोग बेहद खुश होंगे लेकिन अभी तो शुरूआत है। लोगों में भाजपा के खिलाफ गुस्सा है। लालू को बीजेपी परेशान कर रही है जिसकी वजह से लोग बेहद गुस्से में हैं।
आगे कहा कि लालू यादव ने पार्टी कार्यर्ताओं को चिठ्ठी लिखी है, लेकिन हम उनका संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। बता दें कि पटना में लालू के आवास पर आरजेडी की बैठक हुई थी जिसमें राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।
लालू का पत्र
लालू ने जेल से लिखे पत्र में कहा कि 'इन मनुवादियों ने बड़ा खेल खेला है। मेरे पीछे सीबीआई लगाई, मेरे परिवार को घसीटा, मुझे अरेस्ट करने के लिए आर्मी तक भेजी। यही नहीं मेरे नादान बच्चों पर मुकदमें कर उन्हें प्रताड़ित कर उनका मनोबल तोड़ने का षड़यंत्र रचा जिसमें देश की सभी एजेंसियों के छापे तक शामिल हैं। लेकिन मैं जबसे आंदोलन में कूदा तभी से मुझे पता था कि एक दिन मैं जेल जाऊंगा।
मैंने हमेशा से जातिवाद और फासीवाद की सबसे बड़ी पैरोकार संस्था आरएसएस के सामने झुकने से लगातार इनकार किया, लेकिन इन मनुवादियों को ये पता होना चाहिए कि करोड़ो बिहारियों के स्नेह की पूंजी जिस लालू के पास है उसे पाताल में भी भेज दो तो वहां से भी तुम्हारे खिलाफ और तुम्हारी दलित-पिछड़ा विरोधी मानसिकता के खिलाफ बिगुल बजाता रहेगा।
आप सबों के नाम पिता जी का खुला पत्र। आपको पढ़ने और औरों को पढ़ाने के लिए कहा है। pic.twitter.com/stGkhK6KeZ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 6, 2018