{"_id":"5d2f1dba8ebc3e6cb5683f92","slug":"floods-in-bihar-and-assam-continue-so-far-55-people-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 55 की मौत, यूपी में बारिश ने ली 14 जानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 55 की मौत, यूपी में बारिश ने ली 14 जानें
Wed, 17 Jul 2019 06:44 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
बिहार में बाढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार और असम में बाढ़ के कहर से हालात और खराब होते जा रहें हैं। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 55 पहुंच गई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश से 14 लोगों की मौत हो गई है। दूसरी ओर केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में बेहद भारी बारिश की संभावना जतायी है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर भारत में पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश जारी है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई। वैसे इस बारिश से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली वाले को गर्मी से बहुत राहत मिली है।
विज्ञापन
बिहार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की करीब 19 टीमों को तैनात किया गया है। केंद्र ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। राज्य में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 जिलों में 25.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, नेपाल के जल क्षेत्रों में असामान्य मूसलधार वर्षा और उसके बाद नदियों में बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण बिहार में बाढ़ आई है। यहां एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
उधर असम की बात करें तो यहां के 33 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इसके चलते यहां 17 लोगों की मौत हुई है और 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित हुए हैं। हालांकि शिकार पर लगाम लगाने के लिए अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है।
मौसम विभाग के अनुसार केरल के छह जिलों में 24 घंटे के भीतर 204 मिलीमीटर तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के इडुक्की, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में 18-20 जुलाई के दौरान बेहद भारी वर्षा होने की संभावना है।