{"_id":"599120b94f1c1bb6568b4a41","slug":"flood-situation-worsens-and-many-affected-in-assam-and-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में 29 साल की सबसे भयंकर बाढ़, राज्य का 80 फीसदी हिस्सा पानी में डूबा, बिहार में भी हाहाकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम में 29 साल की सबसे भयंकर बाढ़, राज्य का 80 फीसदी हिस्सा पानी में डूबा, बिहार में भी हाहाकार
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। असम में बाढ़ की स्थिति बेहद खराब है। माना जा रहा है कि पिछले तीन दशकों में यह सबसे खराब हालात हैं। बीते 24 घंटों में बाढ़ से 10 लाख लोग बुरी तरह हुए प्रभावित हैं। वहीं राज्य के 21 जिलों में 15 लाख से ज्यादा प्रभावित हैं। लगभग 3,000 ग्रामीणों को बचाया गया और राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया। बाढ़ की वजह से काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क काफी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
काजीरंगा नेशनल पार्क का 80 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। 18 लाख से ज्यादा प्रभावितों को 439 राहत शिविर में ठहराया गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के स्टेट प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर राजिब प्रकाश बरुआ ने कहा कि राहत बचाव के लिए सेना, इंडियन एयरफोर्स, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ की टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति पर केन्द्र सरकार की लगातार नजरः रिजिजू
विज्ञापन
वहीं ब्रह्मपुत्र नदी का पानी भी बुरी तरह प्रभावित है। नदी का पानी कई जगहों पर 6 फुट से ऊपर है। तो वहीं सड़क और रेल मार्ग भी पूरी तरह ठप पड़ गया है। वहीं एनएच-37 सड़क मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। बता दें कि अप्रेल और जुलाई के बीच बाढ़ में 85 लोगों की मृत्यु हुई और 19 लाख लोग प्रभावित हुए।
पढ़ें- PM मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों को दिए 2,350 करोड़ रुपए, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
बिहार में भी जारी बाढ़ का कहर
बिहार भी बाढ़ की वजह से बुरी तरह प्रभावित है। राज्य के लाखों लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं और ऐसे में राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ के साथ सेना को भी लगाया गया है। वहीं जोगबनी, कटिहार और किशनगंज में रेल सेवा ठप है। वहीं राज्य में कई नदिया खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।