फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju said that Central governments constant sight on flood situation in Tripura

त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति पर केन्द्र सरकार की लगातार नजरः रिजिजू

Sat, 12 Aug 2017 06:07 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Sat, 12 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju said that Central governments constant sight on flood situation in Tripura
flood

त्रिपुरा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों पर केन्द्र सरकार की पूरी नजर है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज पीटीआई को बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार को राहत एवं बचाव कार्य में मदद के लिये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों को रवाना कर दिया गया है। 

विज्ञापन


रिजिजू ने बताया कि राज्य में बाढ़ की स्थिति पर केन्द्र सरकार पूरी नजर रखे हुये है और एनडीआरएफ के दलों के साथ हम लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ का एक दल अगरतअला से बाढ़ प्रभावित गांव आश्रम चमानी कालोनी के लिये रवाना कर दिया गया है। 
विज्ञापन


देशभर में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 80 से ज्यादा की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी त्रिपुरा जिले के इस गांव में होआरा नदी के जलस्तर में कल इजाफे के बाद राहत एवं बचाव दल को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान के दौरान कल बाढ़ में फंसे 357 लोगों को जलमग्न क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया। 


इस दौरान 372 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ दल अब बाढ़ से घिरे प्रतापगढ़ गांव के लिये रवाना हो गया है। रिजिजु ने बताया कि शुक्रवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण अगरतला के अधिकांश इलाकों में जलभराव होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे असम, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

भारी बारिश के कारण बाढ़ से घिरे अधिकतर इलाकों में स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही थम गयी है। सरकारी दफ्तरों, बैंक और शिक्षण संस्थाओं में लोगों की उपस्थिति भी काफी कम हो गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed