फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood situation in Northeast worsens: 43 deaths so far, seven lakh people affected, know all the updates

पूर्वोत्तर में बाढ़ से और बिगड़े हालात: अब तक 43 मौतें, सात लाख लोग प्रभावित; असम के 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट

Wed, 04 Jun 2025 06:25 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/गंगटोक/गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली/गंगटोक/गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 04 Jun 2025 06:25 AM IST
सार

मानसून ने समूचे पूर्वोत्तर क्षेत्र को कवर कर लिया है और वहां पिछले चार-पांच दिनों से भारी बारिश हो रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर मिजोरम समेत सभी राज्यों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। असम व मणिपुर में बाढ़ और बारिश से सात लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मणिपुर में 3,365 घरों को नुकसान पहुंचा है। मूसलाधार मानसूनी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानें ताजा अपडेट्स...

विज्ञापन
Flood situation in Northeast worsens: 43 deaths so far, seven lakh people affected, know all the updates
असम में बारिश से बिगड़े हालात। - फोटो : PTI

विस्तार

मानसूनी बारिश से पूर्वोत्तर में आई बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। असम में ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 15 से अधिक छोटी-बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई राज्यों में बहुत बड़ा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में है। लगभग 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, हजारों मकान ध्वस्त या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब तक 43 लोगों की जान भी  जा चुकी है।

विज्ञापन


असम और मेघालय में भारी तबाही देखने को मिल रही है। दोनों ही राज्यों में बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। असम में 21 जिले बाढ़ की चपेट में है और 6.32 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। स्थानीय मौसम केंद्र ने 11 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सड़क, रेल और फेरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


5 जून तक पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहने की संभावना 
दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से लगभग आठ दिन पहले आने के बाद ठिठक गया है। अब इसके 11 जून से फिर गति पकड़ने की उम्मीद है। इस बीच, जहां तक मानसून पहुंचा है वहां भारी बारिश हो रही है। इनमें दक्षिण भारत के केरल और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्य शामिल हैं। पूर्वोत्तर में खासतौर पर ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जून तक पूर्वोत्तर में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे स्थिति के और खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिक्किम में 1,700 लोग निकाले गए
सिक्किम में भूस्खलन के बाद फंसे 34 लोगों को दो एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टरों की मदद से सुरक्षित निकाल कर पास के पाकयोंग हवाई अड्डे पर पहुंचाया गया है। राज्य में राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे अब तक 1,700 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
 

Flood situation in Northeast worsens: 43 deaths so far, seven lakh people affected, know all the updates
सिक्किम में तबाही - फोटो : Amar Ujala

सैनिकों-सैलानियों की तलाश जारी
सिक्किम के लाचेन शहर के छतेन में सैन्य शिविर पर भूस्खलन के बाद लापता छह सैनिकों की तलाश तेज कर दी गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 23 सदस्यीय टीम को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है। वहीं, उफनती तीस्ता नदी में वाहन के साथ बहे आठ लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। 29 मई की रात वाहन एक हजार फीट नीचे नदी में गिर गया था। इसमें 11 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल गया था, जबकि एक की मौत हो गई थी, शेष लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, मेघालय में एनडीआरएफ के जवान इंदौर की एक लापता पर्यटन की तलाश में जुटे हैं। महिला के पति का शव एक दिन पहले पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक खड्ड में मिला था, जिसकी पहचान राजा रघुवंशी (29) के रूप में हुई थी। राजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई से ही लापता थे। एनडीआरएफ की 17 सदस्यीय टीम सोनम की तलाश में जुटी है।

मिजोरम : 10 दिन में 5 मौतें
बारिश और बाढ़ से मिजोरम भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीते 10 दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन की 552 घटनाएं हुई हैं और 152 घरों को नुकसान पहुंचा है। इन घटनाओं में 5 लोगों की जान चली गई है। भूस्खलन या दरारों के कारण 198 परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं और बाढ़ के कारण 92 अन्य ने अपने घर खाली कर दिए हैं। बाढ़ से राज्य के 11 जिले प्रभावित हुए हैं। बारिश के चलते 10 जिलों में मंगलवार को पांचवें दिन भी स्कूल बंद रहे।
 

Flood situation in Northeast worsens: 43 deaths so far, seven lakh people affected, know all the updates
असम में बाढ़। - फोटो : PTI

31,212 लोग राहत शिविरों में
असम में प्रभावित लोगों के लिए 165 राहत शिविर और 157 राहत वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। राहत शिविरों में 31,212 लोगों ने शरण ले रखा है। बाढ़ प्रभावितों के बीच खाने के पैकेट और पानी की बोतलें पहुंचाई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें- आयुष्मान योजना : इलाज से पहले जांच का खर्च मरीज की जेब पर भारी, कार्ड लेकर निजी अस्पताल पहुंच रहे हैं रोगी

1.64 लाख लोग मणिपुर में प्रभावित
मणिपुर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 1.64 लाख हो गई है। 35,143 घरों को नुकसान पहुंचा है। कम से कम 3,917 बाढ़ प्रभावित लोगों को निकाला गया है जबकि 77 राहत शिविर खोले गए हैं।
 

पीएम मोदी ने की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में 17, अरुणाचल में 11, मेघालय में 6, मिजोरम में 5, सिक्किम में 3 और त्रिपुरा में 1 व्यक्ति की मौत हुई हैं।

 ये भी पढ़ें:- रूस-यूक्रेन जंग पर डोनाल्ड ट्रंप का सकारात्मक रुख: शांति की जताई उम्मीद, दोनों देशों से बातचीत की अपील

बिहार : सात लोगों की मौत
बिहार के सीवान जिले में भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) ने बताया कि जिले के बड़हरिया, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज और गौरैया कोठी समेत कई हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है और कई पेड़ भी उखड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed