फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood situation in Assam remains grim as two more die and more than 5 lakh people affected news in Hindi

Assam Flood: असम में अभी भी गंभीर बनी हुई है बाढ़ की स्थिति, दो और की मौत, 5.75 लाख लोग प्रभावित हुए

Wed, 25 May 2022 09:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 25 May 2022 09:40 PM IST
सार

असम के  कछार, दर्रांग, दिमा हसओ, होजाई, कामरूप, कारबी आंगलोंग वेस्ट, करीमगंज, मोरीगांव और नगांव जिलों में बाढ़ से पांच लाख 75 हजार 400 लोग प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन
Flood situation in Assam remains grim as two more die and more than 5 lakh people affected news in Hindi
असम में बाढ़ से हालात - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को भी गंभीर बनी रही। बाढ़ से प्रभावित नौ जिलों में दो और लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, इस आपदा के चलते 5.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई। 

विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अुसार एक व्यक्ति की मौत नगांव जिले के कामरूप में और दूसरे की कछार जिले के सिलचर में बाढ़ की वजह से हुई है। 
विज्ञापन


इन दो नई मौतों के साथ राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या अब 28 हो गई है। 

एएसडीएमए ने कहा कि कछार, दर्रांग, दिमा हसओ, होजाई, कामरूप, कारबी आंगलोंग वेस्ट, करीमगंज, मोरीगांव और नगांव जिलों में बाढ़ से पांच लाख 75 हजार 400 लोग प्रभावित हुए हैं। नगांव में सबसे ज्यादा 3.64 लाख और कछार में 1.63 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 1073 गांव जलमग्न हैं और 51,671.52 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।

नौ जिलों में चलाए जा रहे 433 राहत शिविर और वितरण केंद्र
प्राधिकरण ने कहा कि नौ जिलों में 433 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। यहां 72,698 लोग शरण लिए हुए हैं जिनमें 15,197 बच्चे शामिल हैं। अधिकारी 1020.48 कुंतल चावल, दालें व नमक, 1538.52 लीटर सरसों का तेल, 178.4 कुंतल जानवरों का चारा व अन्य राहत सामग्रियां वितरित कर चुके हैं।

इसके अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), सिविल डिफेंस, पैरामिलिट्री फोर्सेज, वायु सेना, नागरिक प्रशासन, एसडीआरएफ, दमकल व आपात सेवाओं, पुलिस और स्वयंसेवक अब तक 26,599 लोगों को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित निकाल चुके हैं।


बाढ़ के चलते राज्य के नौ जिलों में दो लाख सात हजार 371 घरेलू जानवर और पोल्ट्री पर भी असर पड़ा है। ब्रह्मपुत्र से मिलने वाली कोपिली नदी का पानी इस समय खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed