फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood like situation coastal areas water filled houses and roads Kerala Weather News Update

Kerala Weather: तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, घरों और सड़कों में भरा पानी, मछली पालन से जुड़े लोग परेशान

Mon, 01 Apr 2024 02:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2024 02:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने केरल तट पर ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की है। उन्होंने मछुआरों और तटीय निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
Flood like situation coastal areas water filled houses and roads Kerala Weather News Update
केरल में बाढ़ जैसे हालात। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल और असम के साथ-साथ केरल भी मौसम की मार झेल रहा है। केरल के कई तटीय गांव और शहर में बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिससे नौकाओं और मछली पालन से जुड़े लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, त्रिशूर जिलों के तटीय क्षेत्रों में भी परिस्थितियां आसमान्य बनी हुईं हैं। 

विज्ञापन


समुद्र की लहरें काफी तेज
आदिमलाथुरा, पोझियूर और पूनथुरा के कई घर पानी में डूब गए हैं। सड़कें पानी के कारण छिप गईं हैं। प्रशासन ने पास के कोवलम में पर्यटकों को बीच पर जाने से रोक दिया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कि अलाप्पुझा के पुरक्कड़, चेरथला और पल्लीथोडु में समुद्र की लहरें काफी तेज थीं। वहीं, त्रिशूर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और उच्च ज्वार ने मछली पकड़ने के जाल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजयन ने लोगों से की यह अपील
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र ने केरल तट पर ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की है। उन्होंने मछुआरों और तटीय निवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। विजयन ने कहा कि समुद्र में तूफान बढ़ने की आशंका है। निवासियों से अपील है कि अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। मछली पकड़ने वाले जहाजों को बंदरगाहों में सुरक्षित रूप से बांधा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल यह हैं सरकारी आदेश

  1. जिला चिकित्सा अधिकारी (डीएमओ) बाढ़ प्रभावित घरों और राहत शिविरों में प्राथमिक चिकित्सा किट और आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं वितरित करेंगे।
  2. अगले तीन दिनों के लिए तटीय क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर प्रतिबंध
  3. लोगों को तटीय इलाकों में जाने से बचना है

मछुआरों की सुरक्षा के लिए कर रहे हैं काम: राज्य मंत्री
राज्य मंत्री साजी चेरियन ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रख रही है। प्रभावित क्षेत्रों में मछुआरा समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।



भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी प्रभावित
गौरतलब है कि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कई हिस्सों में रविवार दोपहर तेज हवाएं चलीं। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण भारी तबाही मची। जान-माल के नुकसान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा दुख जताया। ममता के जलपाईगुड़ी पहुंचने से पहले तृणमूल कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि मुख्यमंत्री स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित लोगों से मिलने के लिए आज रात में ही विशेष विमान से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना होंगी। सीएम ममता ने शाम में अपने एक्स हैंडल पर लिखा यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर अचानक भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी के कुछ इलाकों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed