फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood in Assam Rajnath Singh CM Sonowal conduct aerial survey

असम में बाढ़ः 21 की मौत 19 लाख प्रभावित, CM संग राजनाथ ने किया हवाई सर्वेक्षण

Sat, 30 Jul 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
Flood in Assam Rajnath Singh CM Sonowal conduct aerial survey
गृहमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण के जरिए स्थिति का जायजा लिया। - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को असम के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। 
विज्ञापन
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारी बारिश और बाढ़ से राज्य में 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लाखों लोगों ने कैंपों में शरण ले रखी है। अनुमान के मुताबिक 19 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री ने असम के मोरीगांव में भगतगांव कैंप का भी दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। 

अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को बारिश कम हुई है लेकिन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। असम के जल संसाधन मंत्री केशब महंत ने कहा कि ओवर फ्लो हो रही नदियों का पानी नए इलाकों में जा रहा है। इससे स्थिति और बिगड़ रही है। 

असमिया प्रशासन ने 800 से अधिक अस्थायी शेल्टर बनाए हैं। और राज्य भर में दवाएं और फूड बांटे जा रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। माना जा रहा है कि तकरीबन 19 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

हेल्पलाइन
असम आपदा प्रबंधन संस्थान ने 24 घंटे के लिए हेल्पलाइंस शुरू की है। ये नंबर 1070, 1079 और 0361-2237011 हैं। 

बिहार

Flood in Assam Rajnath Singh CM Sonowal conduct aerial survey
बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। - फोटो : ANI
बाढ़ के चलते बिहार की स्थिति भी बेहद खराब हो गई हैं। ऊपरी इलाकों में बारिश के चलते सुपौल, पूर्णियां और किशनगंज में बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। महानंदा नदी में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते कटिहार, पूर्णियां और किशनगंज में पानी घुस गया है। 

उत्तर प्रदेश

Flood in Assam Rajnath Singh CM Sonowal conduct aerial survey
बाढ़ के पानी में डूबा घर - फोटो : Getty Images
बाढ़ के चलते प्रभावित हुए लोगों के लिए यूपी सरकार ने 41 रिलीफ कैंप लगाए हैं। ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश के चलते तराई क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। हजारों एकड़ में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और किसानों को बहुत नुकसान हुआ है।

कर्नाटक

Flood in Assam Rajnath Singh CM Sonowal conduct aerial survey
बेंगलुरु की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : Getty Images
राज्य के निचले इलाके बाढ़ के पानी से भर गए हैं। इनमें कोडीचिक्कनाहली और बिलेकहाली सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। शहरों में स्थित झीलें अपने किनारों को पार कर गई और नजदीकी इलाकों में पानी भर गया है। 

तमिलनाडु

Flood in Assam Rajnath Singh CM Sonowal conduct aerial survey
फाइल फोटोः चेन्नई की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : Getty Images
दूसरी ओर तमिलनाडु भी बाढ़ में फंसा हुआ है। उत्तर पश्चिमी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में अलर्ट जारी किए गए हैं। राज्य के बांधों और बैराजों में पानी उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। दक्षिणी कर्नाटक में लगातार बारिश के चलते पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। 

मुंबई

Flood in Assam Rajnath Singh CM Sonowal conduct aerial survey
मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। - फोटो : Getty Images
देश की आर्थिक राजधानी में लगातार बारिश हो रही है। सप्ताह के अंत तक और बारिश होने का अनुमान है। हालांकि सड़कों पर ट्रैफिक चल रहा है लेकिन लोकल ट्रेनें देर से चल रही हैं।

गुड़गांव

Flood in Assam Rajnath Singh CM Sonowal conduct aerial survey
गुड़गांव में बारिश जारी है। - फोटो : ANI
सड़कों पर ट्रैफिक रेंग रहा है। हालांकि शुक्रवार के 15 किमी लंबे जाम के बाद स्थिति सुधरी है। सड़कों पर मरम्मत का काम चल रहा है। इन सबके बीच शनिवार की सुबह दोबारा बारिश होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed