फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood and Landslide update in manipur kerala and Assam

Flood-Landslide: कई राज्यों में नदियां उफान पर, केरल में भारी बारिश तो असम में सुधर रहे हालात, मणिपुर में अब तक 49 की मौत

Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Jul 2022 12:18 AM IST
सार

केरल में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण यहां के निवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यहां के कन्नूर जिले में बारिश के कारण कई घर गिर गए। इतना ही नहीं कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है।

विज्ञापन

विस्तार

मानसून की शुरुआत होते ही देश के कई राज्यों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उत्तर पूर्व के राज्यों में तो हालात और भी खराब हैं। यहां असम में काफी समय से लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा इस समय केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त है। यहां के कन्नूर और कासरगोड जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण इन जिलों में आने वाली नदियों में पानी अपने पूरे उफान पर है। वहीं, मणिपुर में पिछले सप्ताह हुई भूस्खलन की घटना में दो और लोगों के शव मिले हैं। जिसके बाद इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। 
विज्ञापन


केरल में लगातार हो रही बारिश
केरल में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण यहां के निवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यहां के कन्नूर जिले में बारिश के कारण कई घर गिर गए। इतना ही नहीं कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। आलम यह है कि भारी बारिश को देखते हुए कन्नूर, कासरगोड जिलों और इडुक्की जिले के देवीकुलम तालुक के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की गई है। वहीं, आईएमडी ने केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बताया, 'असम में बाढ़ को लेकर हमने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की। इस वक्त राज्य में ऐसे हालात हैं कि 30 से 60 हजार लोग अपने घर लौटने की स्थिति में नहीं हैं। हमने उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। इस बार काफी ज्यादा बारिश हुई है।'
विज्ञापन


मणिपुर में भूस्खलन में दो की मौत, पांच घायल  
मणिपुर के चुराचांदपुर में शुक्रवार की सुबह भूस्खलन की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 102 पर हुई जो कि जिला मुख्यालय से करीब 92 किलोमीटर दूर है। पुलिस के अनुसार दो बच्चे समेत 12 लोग एक वाहन से गुजर रहे थे। चालक ने सड़क पर मलबा और पेड़ की टहनियों के कारण सड़क बंद देखा तो उतर कर अवरोध हटाने लगा। लेकिन जैसे ही चालक ने वहां से निकलने के लिए गाड़ी चलाई कि वहां भीषण भूस्खलन हुआ और वाहन गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे शख्स ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। पांच घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में मरने वालों की संख्या हुई 49
मणिपुर के नोनी जिले के तुपुल में पिछले सप्ताह रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन की घटना में दो और शव मिले हैं। जिसके बाद भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। गौरतलब है कि एक सप्ताह से बचाव दल अभी भी मलबा हटाने में जुटा हुआ है। वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मिले शवों में टेरीटोरियल आर्मी के एक कर्मचारी का है और दूसरा एक नागरिक का शव है। बता दें कि अभी भी इस घटना में 12 लोग लापता हैं। लापता 12 लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।


असम में बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार
वहीं, असम में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार आया। इस दौरान एक बच्चे की मौत भी हुई। 12 जिलों में अब भी नौ लाख से अधिक लोग इस विभीषिका से बेहाल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार कछार जिले में एक बच्चा पानी में डूब गया। इस साल राज्य में बाढ़ एवं भूस्खलन से अबतक 187 लोगों ने जान गंवाई है। प्राधिकरण के अनुसार बजली, कछार, चिरांग, डर्रांग, डिब्रूगढ, हैलकांडी, कामरूप, करीमगंज, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर एवं तामुलपुर जिलों में करीब 9,06,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed