फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood Alert: Water level in all rivers is above danger level, if situation remains can be huge devastation

Flood Alert: इस राज्य की सभी नदियों में बह रहा खतरे से ऊपर पानी, यही हालात रहे तो आ सकती है बड़ी तबाही

Mon, 15 Jul 2024 06:14 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की मुख्य नदियों से लेकर सहायक नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मधुबनी, पूर्णिया, दरभंगा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समेत बीरपुर, कमातुल और सहराघात जैसे इलाकों में नदियां अपने उफान पर हैं।
loader
Flood Alert: Water level in all rivers is above danger level, if situation remains can be huge devastation
Flood Alert - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लगातार हो रही बारिश और नदियों में बढ़ रहे पानी से कई राज्यों में खतरा बढ़ गया हैं। केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार से लेकर असम की ज्यादातर नदियों में पानी का बहाव बहुत ज्यादा है। खास बात यह है कि सभी नदियों में पानी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रहा है। इसको लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को भी सभी जानकारियां दी हैं।



केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की मुख्य नदियों से लेकर सहायक नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मधुबनी, पूर्णिया, दरभंगा, सुपौल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समेत बीरपुर, कमातुल और सहराघात जैसे इलाकों में नदियां अपने उफान पर हैं। रिपोर्ट बताती है कि अधवारा, महानंदा, कोसी और गंडक नदियों का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। 


जानकारी के मुताबिक मधुबनी में अधवारा नदी का जल स्तर लगातार खतरनाक स्तर से ऊपर बह रहा है। यहां इस नदी का पानी खतरनाक स्तर से तकरीबन पौने तीन मीटर ऊपर है, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी तरह बिहार के पूर्णिया में बहने वाली महानंदा नदी भी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है। यहां के सेमराघाट पर करीब आधा मीटर ऊपर नदी बह रही है। जबकि दरभंगा के कमाथुल में भी नदी खतरनाक स्तर से ऊपर बह रही है।

बिहार के अलावा असम और नॉर्थ ईस्ट की नदियों में बीते दो हफ्तों से आई बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त है। आसाम के धुबरी जिले से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी में जल लगातार खतरनाक स्तर से ऊपर है। खतरे से आधा मीटर ऊपर बहने वाली इस नदी से पूरे इलाके में तबाही मची हुई है। जानकारी के मुताबिक आसाम समेत नॉर्थ ईस्ट के इलाको में भी नदियां उफान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed