फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flight trial : Ramjet booster test successful, effective in thwarting long-range threats

उड़ान का परीक्षण : रैमजेट बूस्टर टेस्ट कामयाब, लंबी दूरी के मिसाइल खतरों को विफल करने में मददगार

Fri, 08 Apr 2022 03:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 08 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

 डीआरडीओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे यह परीक्षण किया गया। इसने सफलतापूर्वक जटिल मिसाइल प्रणाली में शामिल सभी महत्वपूर्ण घटकों के विश्वसनीय कामकाज का प्रदर्शन किया और मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया। 

विज्ञापन
Flight trial : Ramjet booster test successful, effective in thwarting long-range threats
सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट बूस्टर का सफल परीक्षण - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने शुक्रवार को ओडिशा में चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट (एसएफडीआर) बूस्टर का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा एसएफडीआर आधारित प्रणोदन (संचालक शक्ति) मिसाइल को अत्यधिक लंबी दूरी पर मौजूद हवाई खतरों को भी सुपरसोनिक गति से रोकने और उन्हें मार गिराने में सक्षम बनाता है। इसके सफल परीक्षण से डीआरडीओ की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की मारक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। 

विज्ञापन


डीआरडीओ ने कहा कि इस परीक्षण ने जटिल मिसाइल प्रणाली में शामिल सभी अहम घटकों के विश्वसनीय कामकाज का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है और मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया है। साथ ही परीक्षण की सफलता की पुष्टि आईटीआर में तैनात टेलीमेट्री, रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल टैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) जैसे कई रेंज उपकरणों द्वारा कैद डाटा से की गई। एसएफडीआर को हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने रिसर्च सेंटर इमारत, हैदराबाद और हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लैबोरेटरी, पुणे के सहयोग से विकसित किया है। 

विज्ञापन


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एसएफडीआर के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह देश में महत्वपूर्ण मिसाइल प्रौद्योगिकी के विकास की दिशा में एक अहम सफलता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी ने भी डिजाइन, विकास और परीक्षण में शामिल टीमों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है रैमजेट
यह डीआरडीओ द्वारा विकसित एक मिसाइल प्रोपल्शन तकनीक है। इसे रैमजेट के नाम से जाना जाता है। यह नोजल रहित मोटर तथा बूस्टर मोटर प्रणाली पर आधारित एक प्रक्षेपण रॉकेट है। 


रोमियो हेलिकॉप्टर उड़ाने के लिए नौसेना के पायलटों ने अमेरिका में लिया प्रशिक्षण
नौसेना के पहले दल ने कई भूमिकाओं वाले हेलिकॉप्टर एमएच-60 रोमियो को उड़ाने के लिए अमेरिका में अपना 10 माह का प्रशिक्षण पूरा कर लिया। इस साल के मध्य में इस हेलिकॉप्टर को नौसेना में शामिल करने की योजना है, उससे पहले पायलटों को प्रशिक्षण दिलवाया गया है। भारत अमेरिका से 15,000 करोड़ रुपये में 24 एमएच-60आर हेलिकॉप्टर खरीद रहा है। ये चॉपर हेलफायर मिसाल और नाइट विजन उपकरणों से लैस हैं। हर मौसम में उपयुक्त इस हेलिकॉप्टर को लॉकहीड मार्टिन कॉरपोरेशन ने बनाया है, जो अत्याधुनिक उपकरणों और सेंसर से लैस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed