फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flight Operations to resume in India for the first time after lockdown was imposed new guidelines issued by Health Ministry

इन दो राज्यों के अलावा आज से पूरे देश में विमान सेवा शुरू, जानें किस राज्य में क्या होंगे नियम

Mon, 25 May 2020 12:07 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 May 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Flight Operations to resume in India for the first time after lockdown was imposed new guidelines issued by Health Ministry
25 मई से उड़ानें शुरू

 देश में पूरे दो महीने बाद घरेलू उड़ान सेवा फिर से शुरू हो गई है। आज से आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में उड़ानों का संचालन शुरू हो गया। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट कर बताया कि दो राज्यों के अलावा 25 मई से पूरे देश में यात्री विमान सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हवाई सेवाएं शुरू नहीं होंगी। आंध्र प्रदेश 26 मई से तो पश्चिम बंगाल 28 मई से विमान सेवा शुरू करेगा। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


हवाई यात्रा को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। यात्रियों के लिए इन निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके मुताबिक यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा और सभी प्रवेश और निकास द्वार पर थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। यात्रियों के फोन में आरोग्य सेतु एप भी अनिवार्य रूप से इंस्टॉल होना चाहिए। इसके अलावा विभिन्न राज्यों ने भी अपने-अपने हिसाब से कुछ नियम तय किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में होंगे ये नियम 

  • पंजाब : राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य में किसी भी माध्यम से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य तौर पर 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा, फिर चाहे वह विमान से, सड़क मार्ग से या ट्रेन से आए हों।
  • छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सभी विमान यात्रियों को 14 दिन क्वारंटीन में रहने का आदेश जारी किया है। 
  • अंडमान-निकोबार : राज्य प्रशासन ने भी यहां आने वाले सभी विमान यात्रियों के लिए सख्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) तय किया है। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में जाना होगा।
  • गोवा : राज्य सरकार की योजना सभी विमान यात्रियों की एंटीबॉडी जांच कराने की है। 
  • कर्नाटक : राज्य सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली से आने वाले यात्रियों को सात दिन के सरकारी क्वारंटीन और सात दिन होम क्वारंटीन में रहना होगा। 
  • केरल, असम, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश : इन राज्यों में आने वाले विमान यात्रियों को भी 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। 
  • उत्तराखंड : राज्य सरकार ने कहा है कि विमान यात्रियों को 10 दिन के लिए सरकारी केंद्र या होटल में क्वारंटीन होना होगा।
  • हिमाचल प्रदेश : प्रदेश सरकार ने रेड जोन से आने वाले यात्रियों को सरकारी पृथक वास में रखने का निर्णय लिया है। रेड जोन से आने वालों और ऐसे यात्रियों को जिनमें इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी के लक्षण दिख रहे होंगे उन्हें अनिवार्य रूप से पृथक वास में रखना होगा।  
  • महाराष्ट्र : राज्य में सोमवार से मुंबई से जाने वाली और मुंबई आने वाली 25 यात्री उड़ानों की अनुमति मिली। पहले महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार से विमानों की आवाजाही को लेकर असमर्थता जाहिर की थी।

दिल्ली से रोज 190 उड़ानें

केंद्र सरकार की तरफ से एक तिहाई उड़ानों को संचालित करने की अनुमति दी गई है, इसलिए दिल्ली हवाई अड्डे से रोजाना 190 उड़ानें संचालित होंगी और उतनी ही संख्या में विमान यहां पहुंचेंगे। बताया गया है कि हवाई अड्डे पर हर रोज लगभग 20 हजार यात्री पहुंचेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed