{"_id":"6499cdca595a02157d0a2f77","slug":"flight-from-delhi-to-port-blair-diverted-to-visakhapatnam-due-to-bad-weather-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India: खराब मौसम के कारण दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहा विमान विशाखापत्तनम डायवर्ट; यात्री हुए परेशान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India: खराब मौसम के कारण दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहा विमान विशाखापत्तनम डायवर्ट; यात्री हुए परेशान
Mon, 26 Jun 2023 11:11 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:11 PM IST
सार
दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहे एयर इंडिया के विमान के हवाई मार्ग खराब मौसम की वजह से ऐन वक्त पर बदलना पड़ा। विमान में करीब 150 से अधिक यात्री सवार थे। डायवर्जन की वजह से यात्रियों को एक दूसरे शहर में रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जा रहे एयर इंडिया के विमान के हवाई मार्ग खराब मौसम की वजह से ऐन वक्त पर बदलना पड़ा। विमान में करीब 150 से अधिक यात्री सवार थे। डायवर्जन की वजह से यात्रियों को एक दूसरे शहर में रात बितानी पड़ी।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने सोमवार को बताया कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए उसे खेद है। फ्लाइट में 152 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के मुताबिक, पोर्ट ब्लेयर में खराब मौसम के कारण 25 जून को दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 485 को विशाखापत्तनम की ओर मोड़ दिया गया। सभी यात्रियों को भोजन और आवास उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
एयरलाइन के मुताबिक, सभी यात्रियों को लेकर फ्लाइट सोमवार दोपहर 2.15 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई और शाम चार बजे पोर्ट ब्लेयर में लैंड हुई। मौसम पर किसी का जोर नहीं चलता। हमारे मेहमानों को हुई देरी और असुविधा के लिए हमें खेद है।
विज्ञापन