फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flight divert due to volcano Kannur to Abu Dhabi flight lands in Ahmedabad IndiGo shares update hindi news

Ethiopia HayliGubbi Volcano: ज्वालामुखी से विमान संचालन पर असर, केरल से अबू धाबी जा रहा विमान अहमदाबाद डायवर्ट

Mon, 24 Nov 2025 06:04 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Nov 2025 06:04 PM IST
सार

केरल से अबू धाबी जाने वाले विमान को ज्वालामुखी विस्फोट के कारण डायवर्ट किया गया। पहले इंडिगो की फ्लाइट को गुजरात के अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया। बाद में इंडिगो, एअर इंडिया और डीजीसीए की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई। विमानन कंपनी ने कहा कि यात्रियों के लिए जरूरी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Flight divert due to volcano Kannur to Abu Dhabi flight lands in Ahmedabad IndiGo shares update hindi news
इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट किया गया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के कारण एअर इंडिया, इंडिगो समेत कई विमानन कंपनियों की उड़ान सेवा प्रभावित हुई है। इन कंपनियों के अलावा अकासा एयर और KLM ने भी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद धुएं के गुबार के कारण कुछ फ्लाइट्स कैंसिल करने का एलान किया। विमानन कंपनियों के अलावा एयरपोर्ट प्रबंधन और DGCA की तरफ से भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन


धुएं और बादल का गुबार भारत की तरफ...
दरअसल, इथियोपिया में हेलीगुब्बी ज्वालामुखी फटने के बाद निकले राख के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस पर असर पड़ा है। खबरों के मुताबिक ज्वालामुखी विस्फोट के बाद भारत के पश्चिमी हिस्सों में भी दृश्यता पर असर पड़ सकता है। इसका कारण धुएं और बादल के गुबार का भारत की तरफ बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


10 हजार साल पहले हुआ था ऐसा ज्वालामुखी विस्फोट
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक 10 हजार साल के बाद इथियोपिया में ऐसा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। टूलूज एडवाइजरी सेंटर की तरफ से जारी बयान के मुताबिक विस्फोट के बाद राख का गुबार उत्तरी भारत की ओर बढ़ रहा है। इस कारण दृश्यता बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।  इथियोपिया के एर्टा एले पर्वतमाला में इस ज्वालामुखी का आखिरी विस्फोट लगभग 10 से 12 हजार साल पहले हुआ था। राख और धुएं का गुबार लाल सागर से होते हुए ओमान और यमन की ओर भी बढ़ा। इसके बाद धुएं का गुबार पूर्वी दिशा की ओर बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल से अबू धाबी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को अहमदाबाद भेजा गया
ज्वालामुखी विस्फोट के कारण विमान डायवर्ट किए जाने के मामले में इंडिगो ने कहा, कन्नूर (केरल) से अबू धाबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 1433 को ज्वालामुखी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। इस फ्लाइट को अहमदाबाद में उतरा गया। इंडिगो ने कहा कि कंपनी की तरफ से यात्रियों को कन्नूर वापस भेजने का इंतजाम किया जाएगा। इस मामले में विमानन कंपनी की तरफ से देर रात करीब सवा नौ बजे एक और बयान जारी किया गया। 

इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट...
ज्वालामुखी के कारण विमान संचालन पर असर होने को लेकर इंडिगो ने कहा, 'इथियोपिया में हुए हेली गुब्बी ज्वालामुखी विस्फोट के बाद, राख के बादल पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों की तरफ बढ़ने की खबरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।' 

ज्वालामुखी के कारण विमान संचालन पर असर
कंपनी ने कहा, हमारी टीमें अंतरराष्ट्रीय विमानन निकायों के साथ समन्वय कर रही हैं। इंडिगो के मुताबिक, सुरक्षित और विश्वसनीय संचालन सुनिश्चित करने के लिए कंपनी सभी जरूरी सावधानी बरत रही है। ज्वालामुखी के कारण विमान संचालन पर असर पड़ा है। चौबीसों घंटे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों की असुविधा कम करने और यात्रा के दौरान उनकी मदद के लिए कंपनी तत्परता से काम रही है। कंपनी इससे जुड़े अपडेट से अवगत कराती रहेगी।


ज्वालामुखी विस्फोट के बाद धुएं का गुबार और राख के बादल...
इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एअर इंडिया ने भी बयान जारी किया। इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने कहा, 'कुछ भौगोलिक क्षेत्रों में धुएं का गुबार और राख के बादल देखे गए हैं। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। कंपनी अपने ऑपरेटिंग क्रू के साथ लगातार संपर्क में है।'

एअर इंडिया यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी
कंपनी ने कहा, 'ज्वालामुखी के कारण एअर इंडिया की उड़ानों के संचालन में कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। हम अपने यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी एहतियाती योजनाओं के तहत सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। ये हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।' एअर इंडिया के इस बयान के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई।
मुंबई हवाईअड्डे की एडवाइजरी में क्या?
ज्वालामुखी विस्फोट के संबंध में मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा, 'इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों का हवाई क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इससे कुछ अंतरराष्ट्रीय मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे विमान में सवार होने के लिए हवाई अड्डे रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइनों से संपर्क कर उड़ानों से जुड़े अपडेट हासिल करें।'

DGCA ने अपने परामर्श में क्या कहा?
पूरे मामले पर देश के विमानन महानिदेशालय (DGCA) की भी पैनी नजर है। सोमवार देर शाम इस शीर्ष नियामक ने भी एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रबंधनों को इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एडवाइजरी जारी की। राख और धुएं के गुबार के बीच विमान संचालन और संभावित दिक्कतों से निपटने को लेकर जारी इस परामर्श में कहा गया, ज्वालामुखी की राख से प्रभावित इलाकों को देखते हुए फ्लाइट की ऊंचाई से जुड़े मानकों का सख्त अनुपालन करें। विमानन कंपनियों को हालात की जानकारी और संबंधित एडवाइजरी के आधार पर फ्लाइट प्लानिंग, रूटिंग और फ्यूल से जुड़ी योजनाओं को भी दुरुस्त करने को कहा गया है।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की एडवाइजरी में शामिल कुछ अहम बातें:

  • एयरलाइंस विमानों के इंजन की परफॉर्मेंस में गड़बड़ी या केबिन के धुएं/गंध जैसी संदिग्ध बातों पर तुरंत रिपोर्ट करें।
  • अगर ज्वालामुखी की राख एयरपोर्ट ऑपरेशन पर असर डालती है, तो संबंधित ऑपरेटर तुरंत रनवे, टैक्सीवे और एप्रन की जांच करें।
  • गड़बड़ी की आशंका होने पर विमान संचालन पर रोक लगाई जा सकती है। मूवमेंट फिर से शुरू करने से पहले सफाई का काम पूरा करना होगा।
  • ऑपरेटर्स ज्वालामुखी की राख और बादल से जुड़ी स्थिति पर लगातार नजर रखें। सैटेलाइट इमेजरी और मौसम संबंधी डेटा के जरिए ताजा अपडेट हासिल करें।

अकासा एयर ने  जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी के विमान रद्द किए
इसके अलावा अकासा एयर की तरफ से जारी बयान में कहा गया, इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एयरस्पेस में राख के गुबार की खबरें हैं। इस कारण 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी आने-जाने वाले विमानों को रद्द कर दिया गया है। टीमें इंटरनेशनल एविएशन एडवाइजरी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति का आकलन कर रही हैं। हालात की समीक्षा के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

एम्स्टर्डम से दिल्ली आने वाली उड़ान रद्द
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इंडिगो ने पश्चिम एशिया जाने वाली कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है। नीदरलैंड की विमानन कंपनी- केएलएम ने ज्वालामुखी की राख के कारण एम्स्टर्डम से दिल्ली आने वाली उड़ान रद्द करने का एलान किया।

दुबई से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
एक अन्य विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कहा, इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण अरब देशों के कुछ हिस्से और एयरस्पेस में ज्वालामुखी की राख फैलने की खबरें हैं। इन क्षेत्रों से उड़ान भरने वाले विमानों के उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है। कंपनी हालात पर करीबी नजर रख रही है। कंपनी के मुताबिक दुबई (DXB) से आने-जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed