फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flexi relief review by piyush goyal, 700 trains speed will be increased

फ्लेक्सी किराए में मिलेगी राहत, 48 ट्रेनों में सफर होगा महंगा, 700 ट्रेनों की बढ़ाई जाएगी रफ्तार

Fri, 29 Sep 2017 05:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Sep 2017 05:45 AM IST
विज्ञापन
 Flexi relief review by piyush goyal, 700 trains speed will be increased

यात्रियों के लिए सिरदर्द बनी फ्लेक्सी किराए से राहत मिल सकती है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसमें बदलाव करने की बात कही है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी के नेतृत्व में भी कामर्शियल विभाग की समीक्षा बैठक की गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही गोयल ने इस साल एक नवंबर से 700 ट्रेनों की गति बढ़ाने और 48 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट ट्रेन में तब्दील करने की घोषणा की। इन ट्रेनों को सुपरफास्ट में बदलने से उनके किराए में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


गोयल ने बृहस्पतिवार को रेल मंत्रालय को लेकर अपनी परिकल्पना पेश करते हुए  थ्री एस (सेफ्टी, स्पीड और सर्विस) पर विशेष बल देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि रेल मुसाफिरों की सुरक्षा और रेलवे की संरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे को हाईटेक बनाएगा ISRO, हर डिब्बे में लगेगा CCTV कैमरा: पीयूष गोयल

इस साल 540 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हासिल करने वाली फ्लेक्सी किराया स्कीम में बदलाव का संकेत देते हुए कहा कि कई लोग उनसे इसकी शिकायत कर चुके हैं। इसमें बदलाव लाते वक्त इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि यह यात्रियों की जेब पर भारी न पड़े और सरकार को राजस्व का नुकसान भी न हो। 

उन्होंने फ्लेक्सी किराए में राहत की बात तो की लेकिन उपनगरीय ट्रेनों के किराए पर नियामक आयोग बनाने का भी जिक्र किया। इसके मद्देनजर कयास लगाया जा रह है कि उपनगरीय रूटों पर चलने वाली पैसेंजर, इंटरसिटी, डेमू और मेमू ट्रेनों के किराए में वृद्धि हो सकती है। हालांकि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किराए में बढ़ोतरी पर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है। शुक्रवार को गोयल मुंबई में 100 उपगनरीय ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

गोयल ने कहा कि तय समय में 5000 मानवरहित क्रासिंग खत्म किए जाएंगे। अगले साल से सभी कोच लिंक हॉफमैन बुश वाले बनने लगेंगे। अब देश में ही ट्रेन सेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही एक ट्रेन सेट कोच फैक्ट्री में तैयार कर लिया जाएगा। यह ट्रेन सेट 160-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी। टेल्गो ट्रेन चलाने के संबंध में कहा कि इस पर रिपोर्ट मांगी गई है।

कोच में सीसीटीवी, सभी स्टेशन पर वाई-फाई

 Flexi relief review by piyush goyal, 700 trains speed will be increased

रेल मंत्री ने कहा कि ट्रैकों को दुरुस्त करने के साथ ही ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम, मोबाइल ट्रेन रेडियो कम्युनिकेशन और अत्याधुनिक सिगनल प्रणाली के माध्यम से रेल दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा हर प्रमुख रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरों की सहायता से सुरक्षा का पूरा प्रबंध किया जाएगा। महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा। अब चुनिंदा स्टेशनों पर ही नहीं देश भर के करीब 8000 छोटे-बड़े स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- 14 घंटे का सफर 12 घंटे में, रेलवे 50 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाएगी​

क्या है फ्लेक्सी किराया
राजधानी, दूरंतो और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में इसे पिछले साल 9 सितंबर से लागू किया गया है। इन ट्रेनों की सिर्फ 10 फीसदी बर्थ सामान्य किराए पर मिलती हैं। उससे बाद हर 10 फीसदी बर्थ पर किराया 10 फीसदी बढ़ जाता है जो अधिकतम 50 फीसदी तक जा सकता है। इसकी वजह से ट्रेनों में बर्थ खाली रहने की रिपोर्ट मिलने पर इस स्कीम में कुछ बदलाव किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed