{"_id":"62d7560b165b254dba028f3a","slug":"flag-campaign-will-run-in-universities-till-15-august-ugc-writes-letter-to-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flag campaign: विश्वविद्यालयों में 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, यूजीसी ने राज्यों को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Flag campaign: विश्वविद्यालयों में 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, यूजीसी ने राज्यों को लिखा पत्र
Wed, 20 Jul 2022 06:40 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 20 Jul 2022 06:40 AM IST
सार
इस अभियान के तहत जागरूकता के लिए तिरंगा थीम पर आधारित निंबध लेखन, गायन, ड्राइंग प्रतियोगिता करवानी होगी। शिक्षण संस्थानों को इसी रिपोर्ट और वीडियो यूजीसी को भेजने होंगे।
विज्ञापन
UGC
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भी हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें 13 से 15 अगस्त तक कैंपस में हर घर तिरंगा अभियान चलेगा।
विज्ञापन
इसके तहत जागरूकता के लिए तिरंगा थीम पर आधारित निंबध लेखन, गायन, ड्राइंग प्रतियोगिता करवानी होगी। शिक्षण संस्थानों को इसी रिपोर्ट और वीडियो यूजीसी को भेजने होंगे। यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से मंगलवार को इस संबंध में सभी कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। इसमें लिखा है कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव को एक नए तरीके से मनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत ‘हर घर तिरंगा’ देश के हर नागरिक के दिलोदिमाग़ में देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर पर ले जाने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से 13 से 15 अगस्त, 2022 के बीच सभी घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है, इस प्रयास में देश के सरकारी और निजी प्रतिष्ठान भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत करीब 20 करोड़ से ज्यादा घर और सौ करोड़ से अधिक लोग तीन दिन अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अपने होमपेज, वेबसाइट और फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के होमपेज पर तिरंगा लगाएं। इस कार्यक्रम के तीन वर्टिकल्स हैं। पहला, प्रचार-प्रसार के माध्यम से सभी लोगों को इसके साथ जोड़ना और जन-जन तक इसे पहुंचाना। दूसरा, उत्पादन और तीसरा, घर घर पर झंडा लगाना। वे झंडा खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित करें।