{"_id":"5ad20a7b4f1c1b63098b4777","slug":"five-women-attempt-self-immolation-in-front-of-minister-in-madurai-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महिलाओं ने मंत्री के सामने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पांच महिलाओं ने मंत्री के सामने की आत्मदाह की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Updated Sat, 14 Apr 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के मदुरई में जिला समाहरणालय के समक्ष राज्य के राजस्व मंत्री आर बी उध्यायकुमार की मौजूदगी में पांच महिलाओं ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये पांचों महिलाएं अपने गिरफ्तार रिश्तेदार को छुड़ाने की मांग कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि यह घटना तब हुई जब मंत्री समाहरणालय का निरीक्षण कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक, महिलाओं का कहना है कि हत्या और डकैती के आरोप में उनके एक रिश्तेदार कौवाथु तिरुपति और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन वह निर्दोष हैं, हम उनकी रिहाई की मांग करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।