{"_id":"66f23b94f4fdae7c6206d8f6","slug":"five-wagons-of-an-empty-goods-train-derailed-at-new-maynaguri-station-in-alipurduar-division-news-in-hindi-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरीं
Tue, 24 Sep 2024 09:52 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:52 AM IST
सार
अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी के पांच बोगियां पटरी से उतर गई। यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब घटी। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों को दूसरे मार्गों से भेजा गया, जिससे आवाजाही प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतरीं
- फोटो : ANI (Video Grab)
विस्तार
अलीपुरद्वार डिवीजन के न्यू मैनागुड़ी स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। यह घटना मंगलवार की सुबह छह बजे के करीब घटी। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों को दूसरे मार्गों से भेजा गया, जिससे आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। घटना की जानकारी पाकर डीआरएम अलीपुरद्वार समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर मरम्मत का काम जारी है।
स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा, "हमें यह जानकारी मिली की ट्रेन पटरी से उतर गई। यह घटना आज सुबह के छह बजे के करीब घटी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मरम्मत का काम जारी है।" अलीपुरद्वार डिवीजन के डीआरएम अमरजीत गौतम ने कहा, "आज सुबह न्यू मैनागु़ॉी स्टेशन पर एक खाली मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। हम यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। टीम इसकी जांच कर रही है, हम भी जांच कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | 5 wagons of an empty goods train derailed at New Maynaguri station in Alipurduar division. Trains have been diverted through alternate routes and movement has not been affected. Senior officers including DRM Alipurduar have moved to the site. Restoration work is going… pic.twitter.com/6GKv0otIAB
— ANI (@ANI) September 24, 2024