फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five things, That you save your life in air pollution

दिल्ली की जहरीली हवा से बचना है तो अपनाएं ये 5 उपाय

Tue, 08 Nov 2016 05:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
Five things, That you save your life in air pollution
- फोटो : amar ujala

दिल्‍ली में कई दिनों से छाए स्मॉग ने लोगों की नींदें उड़ा रखी हैं। स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं तो बडों को मास्क लगाकर घर से निकलना पड़ रहा है। तो सरकारें इस समस्या का हल निकालने के लिए एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर काम चला रही हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या आम आदमी के लिए है कि वह खुद को इस जहरीली स्मॉग से बचाए तो बचाए कैसे। आइए, हम आपको बताते हैं कि दिल्‍ली की इस जहरीली स्मॉग से कैसे आप अपनी रक्षा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


‌तुलसी
तुलसी को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है। प्रदूषण से बचाव में भी तुलसी काफी लाभदायक है। इसलिए खानपान में तुलसी के पत्तों का प्रयोग करें। कुछ न हो तो तुलसी के पत्ते पानी में उबाल कर ही पी लें। उससे भी प्रदूषण से आपकी सेहत सुरक्षित रहेगी। 
विज्ञापन


गर्म पानी का प्रयोग करें
दिल्‍ली की इस जहरीली स्मॉग से बचने के लिए गर्म पानी काफी लाभदायक है। गर्म पानी में पुदीने के पत्ते डालकर पीएं उससे भी राहत मिलेगी। शहद का इस्तेमाल करने से भी आप प्रदूषण से अपनी सेहत को बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी का उपयोग भी लाभदायक

Five things, That you save your life in air pollution

खाने में हल्दी की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें। हल्दी एंटीबायोटिक होती है, जिससे आपको प्रदूषण से राहत मिलेगी। नींबू पानी भी प्रदूषण से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकता है। खाने में गुड़ का प्रयोग भी करें यह सेहत को दुरुस्त रखता है। 

भाप से करें घर का प्रदूषण दूर
इसके अलावा आप भाप से भी अपने घर का प्रदूषण दूर कर सकते हैं। इसके लिए घर के ‌जिस कमरे में आप ज्यादा रहते हों वहां पानी को उबालें, जिससे निकलने वाली भाप कमरे में नमी पैदा करेगी जिससे प्रदूषण के कण वातावरण दूर हो जाएंगे। 

प्राणायाम करें
प्रदूषण के इस मौसम में प्राणायाम और योग से काफी लाभ मिल सकता है। योग और प्राणायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। प्राणायाम करने से फेफड़े मजबूत होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed