फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five states Exit polls

एग्जिट पोलः प.बंगाल में बरकरार रहेगी ममता सरकार, असम में पहली बार बीजेपी

Tue, 17 May 2016 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
five states Exit polls

देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नीतीजे कई मायनों में अहम होंगे। इन पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के अलग-अलग एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


एबीपी न्यूज-नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में पहली बार बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। 126 विधानसभा सीटों में से असम में बीजेपी को सर्वाधिक 81 सीटें, कांग्रेस को 33 व AIUDF के 10 और अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। 
विज्ञापन


इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक, असम में बीजेपी गठबंधन को 79 से 93 तक सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 26 से 33 सीटें मिलने का अनुमान। UDF को 6 से 10 सीटें और अन्य दलों को 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुडे चाण्क्य के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में बीजेपी गठबंधन को 90 सीटें, कांग्रेस को 27 सीटें, AIUDF को 9 सीटें और अन्य दलों को कोई सीट नहीं मिल रही हैं। सर्वे के मुताबिक इस बार प.बंगाल में ममता बनर्जी को सबसे अधिक सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी न्यूज-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में 294 सीटों में टीएमसी को 163 और कांग्रेस और वाम मोर्चे के गठबंधन को 126 से अधिक सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी को 1 और अन्य को भी एक सीट मिलने की उम्मीद है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी हैं।

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में DMK को 114 से 118 सीटें, AIADMK को 95-99 सीटें, PWF को 14 सीटें और बीजेपी को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में LDF को 74 से 82 सीटें, UDF को 54 से 62 सीटें, बीजेपी को 0 से 4 सीट, अन्य दलों को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में UDF को 38 से 48, LDF को 88 से 101, BJP गठबंधन को 0 से 3 और अन्य दलों को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।



पांच राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजों पर माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि एग्जिट पोल के परिणाम कभी सही साबित नहीं होते हैं। हमने दिल्ली और बिहार में देखा है। उनका कहना है कि अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए। 
 


एग्जिट पोल के नतीजों पर तरूण गोगोई ने कहा कि राज्य में सरकार विरोधी लहर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed