{"_id":"617829dde3c451214d38d0ea","slug":"five-people-killed-in-fire-at-a-firecracker-shop-on-tamil-nadu-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: पटाखे की दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत, 5 लाख रुपये मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: पटाखे की दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत, 5 लाख रुपये मुआवजे का एलान
Tue, 26 Oct 2021 11:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:11 PM IST
सार
तमिलनाडु में मंगलवार की शाम एक पटाखे की दुकान में आग लग गई जिसके चलते पांच लोगों की मौत होने की खबर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
तमिलनाडु के कल्लकुरिचि जिले में शंकरपुरम कस्बे में पटाखों की एक दुकान में आग लग गई। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जिला कलेक्टर पीएन श्रीधर ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है।
विज्ञापन
सीएम एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये मुआवजा का एलान किया है। गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे।