{"_id":"657ebe9ae6c431e95f015449","slug":"five-people-have-died-and-over-120-hospitalised-due-to-an-outbreak-of-diarrhoea-in-rourkela-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rourkela: राउरकेला में फैला डायरिया का प्रकोप, पांच लोगों की मौत; 120 से अधिक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rourkela: राउरकेला में फैला डायरिया का प्रकोप, पांच लोगों की मौत; 120 से अधिक अस्पताल में भर्ती
Sun, 17 Dec 2023 02:55 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राउरकेला
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:55 PM IST
सार
सुंदरगढ़ के मुख्य जिला चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएम एवं पीएचओ) धरणी रंजन सत्पथी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में राउरकेला शहर में डायरिया फैलने से रविवार सुबह तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
ओडिशा के राउरकेला शहर में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीमारी फैलने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 120 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तीन दिनों में पांच मौत
सुंदरगढ़ के मुख्य जिला चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएम एवं पीएचओ) धरणी रंजन सत्पथी ने बताया कि पिछले तीन दिनों में राउरकेला शहर में डायरिया फैलने से रविवार सुबह तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 120 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि 15 और 16 दिसंबर को दो-दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की मौत रविवार को हुई।
विज्ञापन
हर दिन आ रहे 25 से अधिक मामले
राउरकेला के सरकारी अस्पताल की प्रभारी निदेशक सुधारानी प्रधान ने बताया कि राउरकेला सरकारी अस्पताल में हर दिन 25 से 30 से अधिक डायरिया के मरीज आ रहे हैं। इनकी हालत काफी खराब है। इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, 'हमें डायरिया फैलने का कोई स्त्रोत नहीं मिला है। हमारे चिकित्सकों का मानना है कि यह वायरल हो सकता है।'
विज्ञापन
बता दें, यह बीमारी ज्यादातर झुग्गी बस्तियों और राउरकेला के आसपास के क्षेत्रों में फैल गई है, जिसमें छेंद, तरकेरा, पानपोश, नाला रोड, प्लांट साइट, लेबर टेनमेंट और बिरजापल्ली शामिल हैं।
तीन टीमों का गठन
इस बीच, राउरकेला के जल निगम (वाटको) के महाप्रबंधक प्रताप मोहंती ने कहा, 'हम अलर्ट पर हैं और किसी भी शिकायत को देखने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। हम पानी की आपूर्ति के कनेक्शन में किसी भी रिसाव का पता लगाने के लिए प्रत्येक स्थान पर जा रहे हैं।'