{"_id":"5f0496c870c7150983713408","slug":"five-part-time-members-appointed-in-prasar-bharati-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसार भारती बोर्ड में पांच अस्थायी सदस्यों की नियुक्ति, सलीम मर्चेंट को जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रसार भारती बोर्ड में पांच अस्थायी सदस्यों की नियुक्ति, सलीम मर्चेंट को जगह
Tue, 07 Jul 2020 09:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
प्रसार भारती
प्रसार भारती बोर्ड में पांच नए अस्थायी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक सलीम मर्चेंट, आलोक अग्रवाल, शाइना एनसी, संजय गुप्ता और अशोक कुमार टंडन को यह जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि प्रसार भारती देश की सबसे बड़ी सरकारी ब्राडकास्ट कंपनी के साथ साथ संचार की शीर्ष संस्था भी है। यहां पिछले 13 महीनों से इसके 13 में से नौ पद खाली थे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट 22 नवंबर 2021 तक प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य रहेंगे। वहीं, मीडिया पेशेवर आलोक अग्रवाल 21 नवंबर 2023 तक, भाजपा प्रवक्ता शाइना एनसी 21 नवंबर 2023 तक, एक समाचार पत्र के प्रधान संपादक संजय गुप्ता 22 नवंबर 2025 तक और वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार टंडन 22 मवंबर 2025 तक बोर्ड के सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
Salim Merchant to be a member upto 22.11.2021, Alok Agrawal upto 21 .11.2023, Shaina NC upto 21.11.2023, Sanjay Gupta upto 22.11.2025 and Ashok Kumar Tandon upto 22.11.2025: Ministry of Information and Broadcasting, Government of India https://t.co/Awbau2oCFt
— ANI (@ANI) July 7, 2020
विज्ञापन