फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five of a family killed as car collides head-on with truck in Bengal

हादसा: बंगाल के पूर्व बर्धमान में ट्रक से भिड़ी कार, एक परिवार के पांच लोगों की मौत, मृतकों में तीन बच्चे

Fri, 05 Nov 2021 07:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी बर्धमान, पीटीआई
बर्धमान, पीटीआई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Nov 2021 07:00 PM IST
सार

हादसा बर्धमान-कटवा रोड पर कमनारा क्षेत्र में शुक्रवार को हुआ। यह इलाका देवानदीघी पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। ड्राइवर कार पर काबू खो बैठा और वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। 

विज्ञापन
Five of a family killed as car collides head-on with truck in Bengal
SYMBOLIC IMAGE - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में एक कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई व छह अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा बर्धमान-कटवा रोड पर कमनारा क्षेत्र में शुक्रवार को हुआ। यह इलाका देवानदीघी पुलिस थाना क्षेत्र में आता है। ड्राइवर कार पर काबू खो बैठा और वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। 
विज्ञापन


हादसे के बाद कार में सवार चालक समेत सभी 11 लोगों गंभीर हालत में बर्धमान मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया। छह घायलों का इलाज चल रहा है। सभी हताहत लोग कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट से मुर्शिदाबाद जिले के सईदपाड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे। मृतकों की पहचान रशीद शेख (61), सैनुर खातून (17), सोनाली खातून (9), आर्यन शेख (3) और सायन शेख (3) के रूप में हुई। उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस घटना की जांच कर रही है। ट्रक व चालक का भी पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed