फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five new faces of up will join team modi and team shah

मोदी और शाह की टीम में शामिल होंगे यूपी के 5 दिग्गज चेहरे, ये हैं नाम

Fri, 17 Jun 2016 08:26 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 08:26 AM IST
विज्ञापन
five new faces of up will join team modi and team shah
मोदी शाह यूपी की सियासत को साधने में जुट गए हैं। - फोटो : PTI

मोदी मंत्रिमंडल और भाजपा केंद्रीय संगठन में होने वाले भावी फेरबदल और विस्तार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह यूपी की सियासत को साधने की मुहिम में जुट गए हैं। इस रणनीति के तहत केंद्रीय संगठन और मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से पांच चेहरों को जगह देने पर सहमति बन गई है। इनमें से तीन चेहरों को मंत्रिमंडल में तो दो चेहरों को केंद्रीय संगठन में लाने पर माथापच्ची जारी है। इस क्रम में मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ और अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल के नामों पर चर्चा हो चुकी है।

विज्ञापन


जबकि तीसरे चेहरे केलिए किसी दलित नाम या फिर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र राजबीर में से किसी एक नाम पर मंथन जारी है। संगठन के लिए हाल ही में राज्यसभा लाए गए शिवप्रताप शुक्ला को शामिल किए जाने पर करीब करीब सहमति बन चुकी है। गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल 20 जून के बाद कभी भी संभव है, जबकि तीन साल का कार्यकाल हासिल करने के बाद शाह भी अपनी टीम में खाली जगह को भरने और छोटा फेरबदल करने के लिए माथापच्ची कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल के संदर्भ में उत्तर प्रदेश को ले कर मंथन जारी है। इस क्रम में संगठन स्तर पर योगी और अनुप्रिया के नाम पर संगठन के स्तर पर सहमति है। जबकि तीसरे चेहरे के रूप में किसी दलित या राजबीर में से किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि संगठन स्तर पर चर्चा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाह और पीएम मोदी इसे अंतिम रूप देंगे। सूत्रों ने बताया कि तीसरी नाम के रूप में फिलहाल राजबीर का पलड़ा भारी है। कल्याण सिंह की अनुपस्थिति में पार्टी लोध बिरादरी को संदेश देना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि टीम शाह में राज्यसभा लाए गए शिवप्रताप शुक्ला को अहम जिम्मेदारी दिया जाना करीब करीब तय है। हालांकि संगठन के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित कुछ और चेहरों पर भी मंथन का सिलसिला जारी है। बताते हैं कि मंत्रिमंडल और संगठन विस्तार के संदर्भ में पीएम मोदी-शाह और संघ के बीच चर्चा का एक  दौर पूरा हो चुका है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed