फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five lakh rewarded Maoist surrendered in Odisha

ओडिशा में पांच लाख के इनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 25 Feb 2019 03:30 PM IST
अजय सिंह भाषा, मलकानगिरि
भाषा, मलकानगिरि Published by: अजय सिंह Updated Mon, 25 Feb 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Five lakh rewarded Maoist surrendered in Odisha
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित पांच लाख रुपये के इनामी माओवादी ने कोरापुट पुलिस के समक्ष समर्पण किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मलकानगिरि के धनंजय गोपे ऊर्फ सुधीर (27) ने रविवार को दक्षिण-पश्चिम रेंज के डीआईजी हिमांशु लाल के समक्ष समर्पण किया।

विज्ञापन


गोपे लोगों की हत्याओं, विनिर्माण मशीनों को जलाने, एक ब्लॉक कार्यालय को बम से उड़ाने, सुरक्षा बलों पर गोली चलाने सहित कम से कम 27 अपराधों में कथित तौर पर शामिल रहा है। ओडिशा सरकार की ओर से उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

 

 

पुलिस ने बताया कि गोपे को समर्पण के बाद उसे आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी और राज्य सरकार की ‘समर्पण एवं पुनर्वास नीति’ के तहत उसका पुनर्वास किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि गोपे ने समर्पण के बाद मुख्यधारा में वापसी की इच्छा जताई है। गोपे 2009 में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) में शामिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed