नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का अपहरण, विदेश मंत्री ने दिलाया रिहाई का भरोसा
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
नाइजीरिया में पांच भारतीय नाविकों का समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट भी किया है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त अभय ठाकुर से इस बारे में बात की है। उनसे अगवा नाविकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मामला नाइजीरियाई सरकार के संज्ञान में लाने को कहा है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा है, "मैंने नाइजीरिया में समुद्री डाकू द्वारा पांच भारतीय नाविकों के अपहरण के बारे में समाचार रिपोर्ट देखी हैं। मैंने भारतीय उच्चायुक्त से नाविकों की रिहाई के लिए नाइजीरिया सरकार के साथ उच्च स्तर पर कदम उठाने के लिए कहा है।"
बता दें विदेश मंत्री ने इस मामले पर अभय ठाकुर से रिपोर्ट भी मांगी है।
I have seen news reports about abduction of five Indian sailors by pirates in Nigeria. I am asking Indian High Commissioner to take this up at the highest level with Government of Nigeria for their release.
— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) May 7, 2019
Abhay - Please take this up and send me a report. @india_nigeria
रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचों नाविक दो हफ्ते से भी अधिक समय से समुद्री डाकुओं के कब्जे में हैं। उनके परिवारों का कहना है कि वे कई दिनों से नाविकों से संपर्क नहीं कर पाए हैं।