{"_id":"591162204f1c1b1157850d99","slug":"five-five-hundred-notes-of-up-board-exam-copies","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP बोर्ड की कॉपियों में निकले पांच-पांच सौ के नोट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UP बोर्ड की कॉपियों में निकले पांच-पांच सौ के नोट
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Updated Tue, 09 May 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में सोमवार को परीक्षक भी चौंक पड़े। एक कॉपी के बंडल में पांच पांच सौ के कई नोट निकले। करीब तीन हजार रुपये निकले। हालांकि केंद्र प्रभारी तक इसकी सूचना नहीं पहुंची।
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज में बारहवीं के मूल्यांकन में सोमवार को एक कॉपी का बंडल खोला गया जिसमें तीन हजार रुपये निकले। सभी पांच पांच सौ के नोट थे। अबतक कॉपियों में नोट जरूर निकले थे पर पांच पांच सौ के नोट पहली बार निकले।
विज्ञापन
परीक्षकों के बीच इसी बात पर चर्चा चलती रही कि ये नोट असली या नकली। दूसरी तरफ डीआईओएस मुन्ने अली ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल का मूल्यांकन काफी हद तक निपट चुका है। बारहवीं की करीब तीस फीसदी कॉपियां बची हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने बढ़ाया पारिश्रमिक
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड में कॉपी मूल्यांकन की सीमा बढ़ा दी है। बारहवीं कॉपी जांचने के परीक्षक को 10 रुपए और हाईस्कूल की कॉपी का आठ रुपये मिलता है। परीक्षक पहले 10 हजार तक का ही मूल्यांकन कर सकते थे लेकिन अब 12500 तक मूल्यांकन कर सकेंगे।