फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   five firms await regulators nod to make remdesivir drug coroanvirus lockdown

पांच भारतीय कंपनियां रेमडेसिवीर दवा बनाने को तैयार, नियामक से मंजूरी का इंतजार

Mon, 08 Jun 2020 09:47 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 08 Jun 2020 09:47 AM IST
सार

  • भारतीय दवा मैन्यूफैक्चरिंग रेमडेसिवीर दवा बनाने के लिए तैयार
  • ड्रग कंट्रोलर जनरल से दवा बनाने की मंजूरी का इंतजार
  • फिलहाल देश में जिलीड साइंस से निर्यात होती है रेमडेसिवीर दवा

विज्ञापन
five firms await regulators nod to make remdesivir drug coroanvirus lockdown
रेमडेसिवीर दवा - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ने और रेमडेसिवीर दवाई के इस्तेमाल में मंजूरी मिलने के बाद भारतीय कंपनियां दवाई बनाने के लिए अधिकारियों के अनुमति का इंतजार कर रही हैं। उन्हें अब ड्रग कंट्रोलर जनरल से मार्केटिंग की मंजूरी मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय बाजार में रेमडेसिवीर दवाई की उपलब्धता में थोड़ी देर लग सकती है। रेगुलेटर कंपनी ने दवाई बनाने वाली कंपनियों से कई तरह के आंकड़े मांगे हैं। उन्होंने बताया कि इस दवाई का ट्रायल फास्ट-ट्रैक आधार पर होगा इसलिए एक बार मंजूरी मिलने के बाद एक महीने से भी कम का समय लगेगा।
विज्ञापन


ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पास पांच भारतीय कंपनियों ने मंजूरी के लिए आवेदन किया है। भारत में रेमडेसिवीर दवा को कोविड-19 के इलाज के दौरान इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी दे दी गई है। 127 देशों में रेमडेसिवीर दवा को बनाने और बांटने के लिए इन पांच भारतीय कंपनियों ने जिलीड साइंस के साथ लाइसेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ड्रग रेगुलेटर ने जिलीड साइंस को भारत में दवा निर्यात करने और बेचने की अनुमति दे दी है। सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन पांच कंपनियों से अध्ययन और टेस्ट लाइसेंस संबंधी दस्तावेज मांगे हैं।


महाराष्ट्र सरकार बांग्लादेश से 10 हजार रेमडैसिवीर दवा की शीशियां खरीद रही है। इस संबंध में अधिकारी ने कहा कि हमने केवल जिलीड साइंस से दवा खरीदने की अनुमति दी है। अगर इसके अलावा कहीं ओर से दवाई आ रही हैं तो वो गैरकानूनी है। जबकि स्थानीय कंपनियों का कहना है कि दवा बनाने के लिए उनके पास कच्चे माल से लेकर भंडार करने योग्य जगह सब है, लेकिन रेगुलेटर से दवा बनाने की मंजूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed