{"_id":"57aa59a74f1c1bb461ee578e","slug":"five-doctor-arrested-running-kidney-racket-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के नामी अस्पताल में किडनी रैकेट चलाने वाले पांच डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई के नामी अस्पताल में किडनी रैकेट चलाने वाले पांच डॉक्टर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 10 Aug 2016 06:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध हीरानंदानी हास्पिटल में किडनी रैकेट चलाने वाले पांच डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। इन डॉक्टरों में अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी शामिल है। पवई पुलिस थाने ने मंगलवार देर रात कार्रवाई कर इन डॉक्टरों के खिलाफ अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 के तहत मामला दर्ज किया। मुंबई में किडनी रैकेट के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि रैकेट कितने दिनों से चल रहा था और अब तक कितने लोगों का किडनी बदला गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। अस्पताल के सीईओ डॉ. सुजीत चटर्जी, डॉ. अनुराग नाईक, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. मुकेश शेटे, डॉ. मुकेश शाह और डॉ. प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई पुलिस ने पिछले महीने ही हीरानंदानी अस्पताल में छापेमारी कर किडनी रैकेट का पर्दाफाश किया था। उस समय चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, यह मामला एक व्यक्ति की शिकायत के बाद सामने आया था। जांच के बाद पता चला कि पूरा अस्पताल ही इस रैकेट में शामिल है।