फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five booked for cheating man of Rs 96 lakh by promising lucrative returns on investments news and update today

Kerala: एर्नाकुलम विस्फोट मामले में आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, जानें पूरा मामला

Mon, 06 Nov 2023 02:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 06 Nov 2023 02:56 PM IST
सार

केरल के एर्नाकुलम के कलामसेरी में 29 अक्तूबर को एक धार्मिक सम्मेलन में ‘यहोवा के साक्षी’ प्रार्थना सभा के दौरान हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Five booked for cheating man of Rs 96 lakh by promising lucrative returns on investments news and update today
Kerala Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में एक अदालत ने कोच्चि बम विस्फोट मामले में एकमात्र आरोपी को सोमवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। प्रधान सत्र अदालत के न्यायाधीश हनी एम. वर्गीज ने डोमिनिक मार्टिन को 10 की हिरासत के अनुरोध वाली पुलिस की याचिका को स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन


केरल के एर्नाकुलम के कलामसेरी में 29 अक्तूबर को एक धार्मिक सम्मेलन में ‘यहोवा के साक्षी’ प्रार्थना सभा के दौरान हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इस मामले में मार्टिन नामक शख्स ने आत्मसमर्पण किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत से कहा कि उन्हें आरोपी व्यक्ति की आय के स्त्रोत, अंतरराष्ट्रीय संपर्क एवं अन्य संबंधित मामलों में पूछताछ की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी को निश्चित स्थानों पर ले जाया जाएगा। वहीं, मार्टिन ने एक बार फिर कानूनी सहायता के लिए वकील की मदद लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व 31 अक्तूबर को मार्टिन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या के लिए दंड) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा तीन के अलावा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।

क्या है मामला?
कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। पहला धमाका सुबह नौ बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक और धमाका हुआ। कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक आईईडी उपकरण है और इसकी जांच की जा रही है।

संगठन की शिक्षाएं देशद्रोही: मार्टिन
व्यक्ति ने खुद के यहोवा के साक्षी ईसाई धार्मिक समूह का अनुयायी होने का भी दावा किया है। इस समूह की स्थापना 19वीं शताब्दी में अमेरिका में हुई थी। व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो संदेश भी डाला। विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में उसने आरोप लगाया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि संगठन की शिक्षाएं देशद्रोही थीं। 

व्यक्ति ने कहा कि छह साल पहले उसने महसूस किया कि यह संगठन गलत रास्ते पर है और उसकी शिक्षाएं राष्ट्र-विरोधी हैं। उसने समूह से कई बार सुधार करने को कहा। हालांकि, वे ऐसा करने के लिए तैयार नहीं थे। मार्टिन ने यह भी दावा किया कि वह सालों पहले यहोवा के साक्षियों के साथ जुड़ा था। शख्स ने कहा कि सभी को बम धमाकों और उसके बाद हुए गंभीर नतीजों के बारे में पता चल गया होगा।

55 साल के शख्स से निवेश पर अच्छा रिटर्न का वादा कर 96 लाख ठगे

मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब इस क्रम में, नवी मुंबई के एक 55 वर्षीय व्यक्ति से 96 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। उन्हें अच्छे रिटर्न के लिए शेयरों में निवेश का लालच देकर ठगा गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी ने 12 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग मौकों पर नेरुल इलाके के रहने वाले शख्स से संपर्क किया और उनसे शेयरों में निवेश करने के लिए कहा।

साइबर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने 96,72,100 रुपये का निवेश किया, लेकिन जब उन्होंने रिटर्न मांगा तो आरोपी ने गोलमोल जवाब दे दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

आंध्र प्रदेश में बस प्लेटफॉर्म से टकराई, तीन मरे

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बस टर्मिनस पर सोमवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की एक बस प्लेटफॉर्म से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पंडित नेहरू बस टर्मिनस में हुए हादसे पर दुख प्रकट किया। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुई जब आरटीसी की एक बस प्लेटफॉर्म संख्या 12 से टकरा गई और तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में घायल हुई 18 माह की बच्ची ने यहां बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया।

क्षेत्रीय प्रबंधक एम. येसु दनम ने बताया कि वाहन को पीछे करने के बजाय चालक ने उसे गलती से आगे बढ़ा दिया और बस प्लेटफॉर्म से जा टकराई। वहीं, एपीएसआरटीसी के कार्यकारी निदेशक (संचालन) ए. कोटेश्वर राव ने कहा कि सड़क परिवहन निगम दो घायल व्यक्तियों के इलाज का खर्च वहन करेगा।

विजयवाड़ा बस स्टेशन दोनों तेलुगू भाषी राज्यों आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क केंद्र है और विजयवाड़ा-गुंटूर बस सेवा प्रमुख सेवाओं में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed