फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five bahubali leaders of uttar pradesh who played major roles in politics

ये हैं यूपी के 5 ऐसे बाहुबली नेता जिनका राजनीति में आज भी चलता है सिक्का

Mon, 09 Jul 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jul 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
Five bahubali leaders of uttar pradesh who played major roles in politics
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
हमारे देश की राजनीति में अपराध जगत की तूती बोलती है। कई ऐसे नेता हैं जिन्होंने पहले तो अपराध की दुनिया में अपने नाम का डंका बजवाया और अब नेता बनकर वो देश की राजनीति का बेड़ा गर्क कर रहे हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है। यहां राजनीति और अपराध जगत का बेहद ही करीबी रिश्ता रहा है। यहां की सियासी जमीन पर कई ऐसे नेताओं ने राज किया है, जो अपराध की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। 
विज्ञापन


अपहरण, हत्या से लेकर लूट-खसोट ये सभी काम उन अपराधियों ने किए हैं जो अब सूबे की राजनीति पर अपनी धाक जमाए हुए हैं। आज कुछ ऐसे ही अपराधियों के बारे में हम आपको बताएंगे जो अपराध की दुनिया को तो नहीं छोड़ सके बल्कि उससे भी आगे बढ़कर वो राजनीति की दुनिया में प्रवेश कर गए। 
विज्ञापन




मुख्तार अंसारी

इन्हें कौन नहीं जानता। एक माफिया-डॉन होने के साथ-साथ ये उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख राजनेता भी हैं। इन्हें सूबे का बाहुबली नेता कहा जाता है। दबंगई के मामले में इनका कोई सानी नहीं है। मऊ विधानसभा क्षेत्र से ये पांच बार विधायक का चुनाव जीते हैं। 2010 में इन्हें आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था, लेकिन फिर बाद में इन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया। इनके ऊपर कृष्णमंद राय की हत्या का भी आरोप लगा था, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया था। मुख्तार अंसारी ने अपनी दबंगई के दम पर ठेकेदारी, खनन, खराब और रेलवे ठेकेदारी जैसे क्षेत्रों में अपना कब्जा जमा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया 

रघुराज प्रताप सिंह के नाम से भले ही लोग कम वाकिफ हों, लेकिन उत्तर प्रदेश की राजनीति में  राजा भैया का नाम एक बाहुबली नेता के तौर पर लिया जाता है। राजा भैया पर डीएसपी जिलाउल हक सहित कई हत्याओं का आरोप है। उनके पैतृक निवास प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील के बारे में कहा जाता था कि राज्य सरकार की सीमाएं यहां खत्म हो जाती हैं, क्योंकि वहां उनका अपना ही राज चलता था। 

अमरमणि त्रिपाठी

अमरमणि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली राजनेताओं में गिना जाता है। उन्हें दलबदलू नेता के तौर पर भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने राजनैतिक सफर में कई पार्टियों का दामन थामा। उनपर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल वो कवियित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। 

अतीक अहमद

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अतीक अहमद को एक खतरनाक बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है। वो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लोकसभा सीट फूलपुर से सांसद रह चुके हैं। उनपर हत्या की कोशिश, अपहरण, हत्या के करीब 42 मामले दर्ज हैं। राजनीति में आने के बाद भी ये आज तक अपराध की दुनिया से बाहर नहीं निकल पाए हैं। 


हरिशंकर तिवारी

गोरखपुर के रहने वाले हरिशंकर तिवारी सूबे के एक कुख्यात बाहुबली नेता हैं। रेलवे से लेकर पीडब्ल्यूडी की ठेकेदारी तक में इनका कब्जा है। इनके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और अपहरण के 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कहा जाता है कि हरिशंकर तिवारी जेल में रहकर चुनाव जीतने वाले पहले नेता हैं। उसके बाद ही ये सिलसिला चल पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed