फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five arrested in connection with Chikkaballapur blast that left 6 people dead

कर्नाटकः चिकबलपुर धमाके मामले में पांच लोग गिरफ्तार, छह की हुई थी मौत

Wed, 24 Feb 2021 09:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिकबलपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Five arrested in connection with Chikkaballapur blast that left 6 people dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कर्नाटक के चिकबलपुर धमाके मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि चिकबलपुर के एक गांव में पत्थर की एक अवैध खदान में जिलेटिन की छड़ों को हटाते समय मंगलवार तड़के हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने विस्फोट की सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के गृह नगर शिवमोगा में भी 22 जनवरी को एक ऐसे ही हादसे में छह लोगों की ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


छापेमारी के बाद बंद की थी खदान
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिला है कि चिकबलपुर की खदान में पेट्रोलियम जेल और अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया है। यह खदान अवैध रूप से चल रही थी और कुछ दिन पहले छापेमारी के बाद इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


क्षत-विक्षत हो गए शव
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री एवं चिकबलपुर से विधायक के. सुधाकर ने घटनास्थल दौरा किया था और कहा कि शव बुरी तरह से विकृत हो गए हैं और यहां वहां पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट कर जताई थी संवेदना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चिकबलपुर में हादसे की वजह से हुई जनहानि से दुखी हूं। मैं मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed