फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fishing boat enters prohibited area of ONGC, Mumbai police registered fir against 15 onboard

Maharashtra: ओएनजीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसी नाव, 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 03 Apr 2023 06:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

शनिवार सुबह अरब सागर में पश्चिमी तट से 55 समुद्री मील दूर सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच एक नाव प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गई। बाद में पूछताछ के दौरान नाव पर सवार लोगों के बारे में गलत सूचना दी।

विज्ञापन
Fishing boat enters prohibited area of ONGC, Mumbai police registered fir against 15 onboard
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने मछली पकड़ने वाली नाव के चालक दल के 15 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह सभी अरब सागर में ओएनजीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।  अधिकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को चालक दल के दो सदस्यों के बारे में गलत जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन

शनिवार सुबह की घटना

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को अरब सागर में पश्चिमी तट से 55 समुद्री मील दूर सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच हुई। इसकी शिकायत तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के मुख्य तट सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को दी, जिसके बाद यलो गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

वापस जाने का दिया आदेश

उन्होंने बताया कि मछली पकड़ने वाली नाव 'जलरानी' ओएनजीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर बीपीए प्लेटफॉर्म के पास पहुंच गई। जैसे ही नाव ने प्रवेश किया तो उनके पास नौसेना की गश्ती नौका टी-16 के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने नाव के चालकों से वापस लौटने को कहा, लेकिन वह नहीं माने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाव के मालिक ने दी गलत जानकारी

अधिकारी ने कहा कि नौसेना के जवानों ने नौका पर सवार लोगों से पूछताछ शुरू की, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर सही जानकारी नहीं दी। नाव के मालिक ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि दो लोग पाकिस्तान से हैं, जबकि जांच में वह भारतीय मूल के पाए गए। इसके बाद ओएनजीसी के अधिकारियों ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया और नाव के मालिक सहित 14 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed