{"_id":"57d677994f1c1b942cd474b2","slug":"first-time-twitterite-trends-mayawati-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर छाई यूपी की पॉलिटिक्स, पहली बार ट्रेंड हुईं मायावती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्विटर पर छाई यूपी की पॉलिटिक्स, पहली बार ट्रेंड हुईं मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल माडिया पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में आमतौर पर पीछे रहने वाली यूपी की राजनीतिक गतिविधियां रविवार को अलग रंग में नजर आई। मायावती जहां ट्विटर पर नंबर वन पर ट्रेडिंग टॉपिक बनीं तो आजमगढ़ रैली की वजह से राहुल गांधी और क्रिकेटर प्रवीण कुमार को शामिल करने की वजह से समाजवादी पार्टी ने भी टॉप 10 ट्रेडिंग टॉपिक्स में जगह बनाई। ट्रेंडिंग टॉपिक्स यानी उनके विषय में सबसे ज्यादा बात सोशल मीडिया ट्विटर पर की जा रही है।
नंबर 1 ट्रेंड हुआ #MayawatiNextUPCM
मायावती के लिए बातचीत का विषय हैश टैग करके MayawatiNextUPCM रखा गया। एक ओर सहारनपुर की रैली जारी थी तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री का फिर से मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर यह चर्चा। इस दौरान ट्विटर यूजर्स ने कई सकरात्मक कमेंट्स ट्रेंडिंग टॉपिक पर किए। इनमें जहां मायावती से बेहतर सरकार और सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद जताई गई तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहतर विकास कार्यों की अपेक्षाएं भी थी। सहारनपुर रैली की लाइव अपडेट्स भी उनके समर्थकों द्वारा की जाती रही। उन्हें यूपी के लिए एक बेहतर नेता बनाया गया और रैली की तस्वीरें पोस्ट की गई।
राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी
दुसरी ओर राहुल गांधी #UP_के_दिल में_Rahul हैश टैग के साथ टॉप 10 में पहुंचे। उनके समर्थकों ने आजमगढ़ रैली में उनके बयानों को ट्ववीट किया। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और प्रवीण कुमार भी टॉप 10 ट्रेंड कर गए, जहां कुमार के सपा में जाने को लेकर ट्विटर यूजर्स ने मिली-जुली टिप्पणियां पोस्ट की।