फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   first time India Global Summit on Digital Health with WHO 42 countries will participate

WHO: डब्ल्यूएचओ के साथ पहली बार भारत का डिजिटल स्वास्थ्य पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, 42 देश लेंगे हिस्सा

Thu, 17 Aug 2023 06:29 AM IST
जलज मिश्रा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 17 Aug 2023 06:29 AM IST
सार

गांधीनगर में 17 से 19 अगस्त के बीच जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के साथ पांच अन्य कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें मुख्य आयोजन पारंपरिक चिकित्सा पर डब्ल्यूएचओ का पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन है।

विज्ञापन
first time India Global Summit on Digital Health with WHO 42 countries will participate
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : WHO

विस्तार

भारत की बेहतर स्वास्थ्य नीतियों को अब पूरी दुनिया अपनाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर भारत 19 अगस्त को गुजरात के गांधीनगर में पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है। इसमें डब्ल्यूएचओ की ओर से दुनिया के बाकी देशों के लिए रूपरेखा जारी की जाएगी, जिसे इसी साल भारत की अध्यक्षता में हुई तीन जी-20 स्वास्थ्य बैठकों में तैयार किया है।

विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ की वैश्विक रूपरेखा में उन सभी देशों की तकनीकों को शामिल किया है, जिनके जरिए बड़ा बदलाव आया है। भारत ने कोरोना महामारी में टीकाकरण के लिए कोविन वेबसाइट, सार्वभौमिक टीकाकरण के लिए यूविन और दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के लिए जिन तकनीकों का इस्तेमाल किया है उन्हें भी इसमें शामिल किया है।

विज्ञापन

अपनी तरह की पहली वैश्विक पहल का उद्देश्य डेटा अभिसरण, स्वास्थ्य प्लेटफार्मों का इंटरफेस और दुनिया भर में डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश करना है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण अंतरिम चिकित्सा प्रति उपाय (एमसीएम) लाने पर भी काम कर रहा है, जो अगले स्वास्थ्य आपातकाल से पहले नेटवर्क दृष्टिकोण का एक नेटवर्क है और भारत डब्ल्यूएचओ के सहयोग से दुनिया के बाकी देशों के लिए नेतृत्व कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 से 19 अगस्त तक गुजरात में होगी पूरी दुनिया
गांधीनगर में 17 से 19 अगस्त के बीच जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के साथ पांच अन्य कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें मुख्य आयोजन पारंपरिक चिकित्सा पर डब्ल्यूएचओ का पहला वैश्विक शिखर सम्मेलन है। इसमें 42 देशों के स्वास्थ्य मंत्री, डब्ल्यूएचओ के सभी छह क्षेत्रीय निदेशक और यूएन अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अगले तीन दिन तक गुजरात में वह देश रहेंगे जो दुनिया की 90% जीडीपी, 80% अंतरराष्ट्रीय व्यापार, आधी भूमि और दो तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

भारत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अच्छा निवेश किया : डॉ. टेड्रोस
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने भारत के प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जमकर तारीफ की। बुधवार को गुजरात पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद डॉ. टेड्रोस ने आदराज मोटी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अच्छा निवेश किया है। इसका फायदा कोरोना महामारी में भी देखने को मिला। उन्होंने भारत के कोविड प्रबंधन और टीकाकरण को लेकर भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “मेरी अपील है कि भारत की तरह दुनिया के सभी देशों को प्राथमिक स्वास्थ्य पर अच्छा निवेश करना चाहिए। मैं खुश हूं कि मुझे भारत आकर यह सब देखने का अवसर प्राप्त हुआ। भारत ने कोरोना महामारी के दौरान काफी बेहतर और प्रभावी जंग लड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed