फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First time in IAF history Group Captain Shaliza Dhami to command a frontline combat unit

IAF के इतिहास में पहली बार: फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमान संभालेंगी ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी, उनसे मिलिए

Tue, 07 Mar 2023 06:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Mar 2023 06:18 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी को फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमान सौंपी गई है। इस महीने की शुरुआत में सेना ने मेडिकल स्ट्रीम के बाहर पहली बार महिला अधिकारियों को कमांड भूमिकाओं को सौंपना शुरू किया है।

विज्ञापन
First time in IAF history Group Captain Shaliza Dhami to command a frontline combat unit
ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीते कुछ वर्षों में भारत के सशस्त्र बलों में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार भी सेनाओं में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। महिलाएं भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। इस बीच, आईएएफ ने ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी को वेस्टर्न सेक्टर में फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमान संभालने के लिए चुना है। 

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी को फ्रंटलाइन कॉम्बैट यूनिट की कमान सौंपी गई है। इस महीने की शुरुआत में सेना ने मेडिकल स्ट्रीम के बाहर पहली बार महिला अधिकारियों को कमांड भूमिकाओं को सौंपना शुरू किया। उनमें से लगभग 50 ऑपरेशनल सेक्टर में यूनिट्स का नेतृत्व करेंगी।

विज्ञापन


'कोबरा वॉरियर' अभ्यास: जामनगर के एयर बेस से रवाना हुए IAF के 145 वायु योद्धा, इन देशों की भी होगी भागीदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप कैप्टन धामी को वर्ष 2003 में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कमीशन किया गया था और उनके पास 2,800 घंटे से अधिक उड़ान भरने का अनुभव है। वह एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर यूनिट के फ्लाइट कमांडर के रूप में कार्य किया है। भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन सेना में कर्नल के बराबर होता है।

एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा दो मौकों पर सराहना किए जाने के बाद अधिकारी इस समय फ्रंटलाइन कमान हेडक्वार्टर की ऑपरेशन ब्रांच में तैनात हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed