{"_id":"5bcd43ccbdec2269612ac28d","slug":"first-time-in-country-price-of-diesel-is-more-than-petrol-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, राज्य ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, राज्य ने केंद्र को ठहराया जिम्मेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Petrol-diesel price
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पहली बार ओडिशा में डीजल पेट्रोल से ज्यादा महंगा बिक रहा है। रविवार को राज्य की राजधानी में डीजल की कीमत 80.78 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल की कीमत 80.65 रुपये प्रति लीटर थी। शनिवार को पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हुई थी। डीजल 80.97 प्रति लीटर की दर से और पेट्रोल 80.90 प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। पिछले पांच दिनों में तेल कीमतों में गिरावट आई है। पारंपरिक तौर पर देखा जाए तो देश में डीजल की रिटेल कीमत पेट्रोल की तुलना में कम है।
विज्ञापन
हालिया महीनो में डीजल का बेस प्राइस, जिसे कि तेल कंपनियां डीलर से वसूलती हैं वह 5 रुपये बढ़ गया है क्योंकि वैश्विक स्तर पर तेल की मांग बढ़ रही है। संजय लाठ उत्कल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि बेस प्राइस में बढ़ोतरी ने केंद्रीय उत्पाद और डीलर कमीशन को अवशोषित कर दिया है। उन्होंने कहा, डीजल अब पेट्रोल से ज्यादा महंगा है क्योंकि दोनों पर लगने वाला वैट 26 प्रतिशत यानी समान है।
विज्ञापन
तेल कंपनियों के डाटा के अनुसार डीलर्स अब बिना टैक्स के 43.49 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 48.02 रुपये प्रति लीटर डीजल का भुगतान करते हैं। पेट्रोल के लिए केंद्र सरकार 17.80 रुपये प्रति लीटर एक्साइड ड्यूटी और 13.83 रुपये प्रति लीटर वसूलती है। वहीं डीलर्स एसोसिएशन कमीशन पेट्रोल पर 3.50 रुपये और डीजल पर 2.50 रुपये लेते हैं।
विज्ञापन
तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से भाजपा और नवीन पटनायक के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का शुरू हो गया है। राज्य के वित्त मंत्री शशि भूषण बहेरा का कहना है कि या तो केंद्र सरकार के तेल कंपनियों पर कोई नियंत्रण नहीं है या फिर दोनों के बीच नेक्सस है जिसकी वजह से यह परिस्थिति पैदा हुई है। बहेरा की बात को काटते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि परिस्थिति इसलिए उपजी है क्योंकि राज्य में काफी ज्यादा टैक्स लगे हुए हैं। प्रधान ने कहा, ओडिशा सरकार को कुछ अधिकारियों ने भ्रमित किया है। उसे वैट घटाने चाहिए।